Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jaya Bachchan Mother alive suffered spinal fracture hospitalised her family sources Clarifies False Death News
{"_id":"6718f7c9befd857c540f799b","slug":"jaya-bachchan-mother-alive-suffered-spinal-fracture-hospitalised-her-family-sources-clarifies-false-death-news-2024-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jaya Bachchan Mother: अस्पताल में भर्ती इंदिरा भादुड़ी, बच्चन परिवार के करीबी ने मौत की झूठी खबर पर दी सफाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jaya Bachchan Mother: अस्पताल में भर्ती इंदिरा भादुड़ी, बच्चन परिवार के करीबी ने मौत की झूठी खबर पर दी सफाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 23 Oct 2024 06:49 PM IST
सार
आज सोशल मीडिया पर जया बच्चन की मां और अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की मौत की खबरें फैलीं, लेकिन अब यह साफ हो गया कि वे खबरें झूठी थीं। अब इस पर बच्चन परिवार के करीबी ने सफाई दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा...
विज्ञापन
1 of 5
जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी जीवित और स्वस्थ हैं, जबकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी मृत्यु का झूठा दावा किया गया है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनके पोते अभिषेक बच्चन खबर सुनने के बाद भोपाल पहुंचे। हालांकि, इन दावों को झूठा साबित किया गया है।
2 of 5
इंदिरा भादुरी
- फोटो : अमर उजाला
94 वर्षीय इंदिरा भादुड़ी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या के कारण फिलहाल अस्पताल में हैं। हालांकि, उनके केयरटेकर ने पुष्टि की है कि वह ठीक हैं। साथ ही बच्चन परिवार के करीबी ने भी उनकी मौत की झूठी खबर पर प्रतिक्रिया दी है। परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि फिलहाल जया बच्चन और उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हम प्रशंसकों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि वे सहयोगी बने रहें और भ्रामक या असत्यापित जानकारी से बचने के लिए विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करें।
3 of 5
जया बच्चन
- फोटो : ANI
उन्होंने आगे कहा कि कठिन समय के दौरान परिवारों पर भावनात्मक प्रभाव गहरा होता है और उन्हें झूठी रिपोर्टों के अतिरिक्त बोझ से नहीं जूझना चाहिए। हम सभी से इस समय बच्चन परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने और भविष्य की जानकारी के लिए विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लेने का आग्रह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
दरअसल, जया बच्चन की मां और अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि इंदिरा भादुड़ी की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत बिगड़ने पर अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन देर रात भोपाल पहुंचे। जया बच्चन भी भोपाल पहुंच चुकी हैं। अमिताभ बच्चन समेत बच्चन परिवार के अन्य सदस्य भी भोपाल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जया बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
इसके साथ ही इंदिरा की केयरटेकर ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'वह ठीक हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में मामूली फ्रैक्चर है, इसलिए वह अस्पताल में हैं। वह खा-पी रही हैं और बात भी कर रही हैं।' रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदिरा भादुड़ी को मंगलवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।