{"_id":"67192331e8d68618f2025421","slug":"jigra-box-office-collection-day-13-vasan-bala-alia-bhatt-vedang-raina-movie-total-earning-day-wise-2024-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jigra Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे गिन रही ‘जिगरा’, जानें कुल कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jigra Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे गिन रही ‘जिगरा’, जानें कुल कलेक्शन
Wed, 23 Oct 2024 09:55 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 23 Oct 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। वासन बाला निर्देशित फिल्म ओपनिंग डे पर ही महज चार करोड़ 55 लाख का कलेक्शन कर पाई। फिल्म पर दिव्या खोसला कुमार ने कहानी चोरी का आरोप भी लगाया है। कहीं ना कहीं फिल्म के प्रदर्शन पर भी इस आरोप का भी प्रभाव पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई शहरों में दर्शक ना मिल पाने की वजह से शो भी रद्द कर दिए गए।
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
फिल्म ने मामूली सुधार के साथ दूसरे दिन छह करोड़ 55 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं, तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये जोड़ें। चौथे दिन ‘जिगरा’ की कमाई में 70 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इस दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से एक करोड़ 65 लाख की कमाई की। पांचवें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने 1.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
Samantha Ruth Prabhu: बीमारी से जूझते हुए सामंथा ने की ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की शूटिंग, साझा किया तकलीफदेह अनुभव
Samantha Ruth Prabhu: बीमारी से जूझते हुए सामंथा ने की ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की शूटिंग, साझा किया तकलीफदेह अनुभव
जिगरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
छठे दिन फिल्म ने एक करोड़ 35 लाख रुपये बटोरें, सातवें दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की। अपने लचर प्रदर्शन के चलते फिल्म ने पहले सप्ताह में केवल 22.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
'जिगरा' ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
‘जिगरा’ ने आठवे दिन 1.15 करोड़ रुपये, नौवें दिन 1.7 करोड़ रुपये, दसवें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की। ग्यारहवें दिन फिल्म सिमट कर लाखों के आंकड़े पर आ गई। इस दिन ‘जिगरा’ ने 68.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ बॉक्स ऑफिस से 60 लाख रुपये कमाए। बारहवें दिन फिल्म ने 55 लाख का कारोबार किया।
विज्ञापन
जिगरा
- फोटो : यूट्यूब
13वें दिन फिल्म की कमाई में और गिरावट आई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक तेरहवें दिन फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 38 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ किसी तरह घसीटते हुए फिल्म ने अब तक कुल 28.73 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जिगरा’ 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक वासन बाला ने इसके फ्लॉप होने की जिम्मेदारी खुद पर ली है।
Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या के चचेरे भाई के जन्मदिन पार्टी में नहीं दिखे अभिषेक, तेज हुईं तलाक की अफवाहें
Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या के चचेरे भाई के जन्मदिन पार्टी में नहीं दिखे अभिषेक, तेज हुईं तलाक की अफवाहें