सब्सक्राइब करें

Jigra Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर ‘जिगरा’ हुई फेल, जानें अब तक का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 24 Oct 2024 10:06 PM IST
सार

वासन बाला निर्देशित और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए चौदह दिन हो चुके हैं, बावजूद इसके बड़ी मुश्किल से यह 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाई है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने किस दिन कितना कलेक्शन किया।

विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 14  alia bhatt vasan bala vedang raina movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर लगभग फ्लॉप हो चुकी है। वासन बाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर दिव्या खोसला कुमार ने कहानी चोरी का आरोप भी लगाया है। हाल ही में निर्देशक ने फिल्म की नाकामयाबी की जिम्मेदारी खुद पर ली। फिल्म की शुरुआती ही काफी खराब रही। इसने ओपनिंग डे पर महज चार करोड़ 55 लाख का कलेक्शन किया। कई शहरों में इसके शो सिर्फ इसलिए रद्द कर दिए गए क्योंकि इसे दर्शक नहीं मिले। 


 
Jigra Box Office Collection Day 14  alia bhatt vasan bala vedang raina movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
हालांकि, इसके दूसरे दिन की कमाई में थोड़ा सा सुधार देखने को मिला। दूसरे दिन फिल्म ने छह करोड़ 55 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं, तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये जोड़ें। चौथे दिन ‘जिगरा’ की कमाई में 70 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसके चलते इसने बॉक्स ऑफिस से एक करोड़ 65 लाख की ही कमाई की। पांचवें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने 1.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
IFFI Goa: ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ का धमाल, रणदीप की मूवी से होगा ‘अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ का आगाज

 
Jigra Box Office Collection Day 14  alia bhatt vasan bala vedang raina movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
छठे दिन ‘जिगरा’ ने एक करोड़ 35 लाख रुपये बटोरें, सातवें दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की। अपने खराब प्रदर्शन के चलते फिल्म ने पहले सप्ताह में केवल 22.45 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 14  alia bhatt vasan bala vedang raina movie total earning day wise
'जिगरा' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से आठवें दिन 1.15 करोड़ रुपये, नौवें दिन 1.7 करोड़ रुपये, दसवें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर 1.9 करोड़ रुपये की कमाई की। ग्यारहवें दिन फिल्म सिमट कर लाखों के आंकड़े पर आ गई। इस दिन ‘जिगरा’ ने 68.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ बॉक्स ऑफिस से 60 लाख रुपये कमाए। बारहवें दिन 55 लाख रुपये, 13वें दिन 51 लाख रुपये जोड़े। 

 
विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 14  alia bhatt vasan bala vedang raina movie total earning day wise
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
‘जिगरा’ ने 14वें दिन अब तक 32 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म ने किसी तरह अब तक कुल 29.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘जिगरा’ 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।
Annu Kapoor: 'मुसलमानों को अच्छा दिखाना और पंडितों को...,' 17 साल बाद 'चक दे इंडिया' पर अन्नू कपूर का कटाक्ष
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed