फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jigra Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर दिन गिन रही ‘जिगरा’, तीन हफ्तों में छूटे पसीने

Tue, 29 Oct 2024 09:20 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 29 Oct 2024 09:20 PM IST
सार

Jigra Box Office Collection Day 19: वासन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर अपने दिन गिन रही है। फिल्म ने बड़ी मुश्किल से 30 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। आइए जानते हैं इसका अब तक का हाल…
 

विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 19 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning in three weeks
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन से ही खराब प्रदर्शन किया है। ओपनिंग डे से ही संघर्ष कर रही इस फिल्म को रिलीज हुए आज 19 दिन हो गए हैं और बहुत ही मुश्किलों के बाद यह 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई शहरों में पहले दिन ही इसके शो रद्द कर दिए गए, क्योंकि इसे दर्शक नहीं मिल रहे थे। 


 
Jigra Box Office Collection Day 19 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning in three weeks
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
फिल्म पर लगा कहानी चोरी का आरोप
खराब प्रदर्शन के साथ-साथ ही फिल्म पर दिव्या खोसला कुमार ने कहानी चोरी का भी आरोप लगाया था, इसकी वजह से भी फिल्म की कमाई पर प्रभाव पड़ा। एक दो-दिनों में ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसके बाद सिनेमाघरों से फिल्म का उतरना लगभग तय हो चुका है।
Kareena Kapoor: कपूर बहनों ने माता-पिता के साथ मनाया धनतेरस, करिश्मा-करीना रणधीर कपूर के घर पर हुईं स्पॉट

 
Jigra Box Office Collection Day 19 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning in three weeks
'जिगरा' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले हफ्ते का हाल
‘जिगरा’ ने पहले दिन चार करोड़ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन की कमाई में थोड़े सुधार के साथ छह करोड़ 55 लाख रुपये कमाएं। वहीं, तीसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 70 प्रतिशत की गिरावट के साथ एक करोड़ 65 लाख, पांचवें दिन 1.6 करोड़ रुपये, छठे दिन एक करोड़ 35 लाख रुपये, सातवें दिन एक करोड़ 25 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ ‘जिगरा’ ने पहले सप्ताह में केवल 22.45 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 19 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning in three weeks
'जिगरा' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
दूसरे हफ्ते भी किया निराश
फिल्म ने जैसे ही दूसरे सप्ताह में प्रवेश किया, तो एक-दो दिनों को छोड़ दें तो इसकी कमाई में गिरावट देखी गई। ‘जिगरा’ की कमाई सिमटकर लाखों में आ गई। इसने बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन 1.15 करोड़ रुपये, नौवें दिन 1.7 करोड़ रुपये, दसवें दिन यानी दूसरे वीकेंड पर 1.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ग्यारहवें दिन 68.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ बॉक्स ऑफिस से 60 लाख रुपये कमाए। बारहवें दिन 55 लाख रुपये, 13वें दिन 51 लाख रुपये, चौदहवें दिन 45 लाख रुपये जोड़े। दूसरे सप्ताह में इसने बॉक्स ऑफिस से कुल 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

 
विज्ञापन
Jigra Box Office Collection Day 19 alia bhatt vedang raina vasan bala movie total earning in three weeks
'जिगरा' ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
तीसरे हफ्ते भी हाल रहा बेहाल
तीन हफ्तों में फिल्म को बॉक्स ऑफिस से कमाई करने में पसीने छूट गए। फिल्म किसी तरह से 30 करोड़ का आंकड़ा छू पाई है। 15वें दिन फिल्म ने 40 लाख की रुपये की कमाई की, 16वें दिन इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला और इसने 65 लाख रुपये जोड़े, 17वें दिन भी फिल्म ने 65 लाख की कमाई की। 18वें दिन इसने 24 लाख रुपये कमाए। वहीं, आज 19वें दिन फिल्म ने अब तक 17 लाख की कमाई की है। फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात की जाए तो बॉक्स ऑफिस से यह सिर्फ 31.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। 
Surbhi Jyoti-Sumit Wedding: संगीत नाइट में लंबा घूंघट ओढ़ झूमकर नाचीं सुरभि ज्योति, सुमित का भी दिखा अलग अंदाज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed