हाल में ही आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत फिल्म 'जिगरा' का टीजर जारी किया गया है, जिसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। इस भावनात्मक रूप से गहन फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। टीजर की काफी तारीफ भी की जा रही है। फिल्म के निर्देशक वसन बाला को दर्शकों समेत कई फिल्मी हस्तियों से तारीफ मिली है। वसन बाला काफी प्रतिभाशाली निर्देशक हैं। उन्होंने इससे पहले बतौर निर्देशक 'मोनिका ओ माई डार्लिंग', 'मर्द को दर्द नहीं होता' आदि फिल्में निर्देशित की हैं। बतौर निर्देशक, तो वह शानदार हैं ही, बतौर लेखक भी उन्होंने कई शानदार फिल्मों की कहानी भी लिखी है।
Vasan Bala: बेहतरीन लेखक भी हैं जिगरा के निर्देशक, वसन बाला ने लिखी हैं इन फिल्मों की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'83'
साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म को कबीर खान ने निर्देशित किया है। फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा क्रिकेट विश्व कप जीतने की यात्रा पर आधारित है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और मधु मंटेना द्वारा बनाया गया है। फिल्म रणवीर सिहं, दीपिका पादुकोण, हार्डी संधू, साकिब सलीम, एमी विर्क सहित कई अन्य कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी का भी वसन बाला ने सह-लेखन किया है।
'मर्द को दर्द नहीं होता'
'मर्द को दर्द नहीं होता' हिंदी भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। निर्देशन के साथ-साथ उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला ने आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले किया है। फिल्म से अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके किरदार को जन्मजात एनाल्जेसिया नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित दिखाया गया है , जो अपने दुश्मनों को हराने के लिए खोज पर निकलता है।
Web Series: फिर सुर्खियों में आई 'आईसी 814', समाचार एजेंसी ने इस वजह से खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
'रमन राघव 2.0'
'रमन राघव 2.0', जिसे साइको रमन के नाम से भी जाना जाता है। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण विक्रमादित्य मोटवानी, विकास बहल और मधु मंटेना द्वारा किया गया है। इस फिल्म को दर्शकों और फिल्म आलोचकों से काफी सराहना मिली थी। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी भी वसन बाला ने अनुराग कश्यप के साथ संयुक्त रूप से लिखी है।
GOAT Box Office Collection Day 5: 'गोट' को पांचवें दिन लगा बड़ा झटका, मंडे टेस्ट में फेल हुई विजय की फिल्म
'बॉम्बे वेलवेट'
साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। यह एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-निर्माण अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म का निर्माण विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा किया गया है। इस फिल्म की कहानी में भी वसन बाला ने बतौर लेखक अपना योगदान दिया है। उन्होंने इस फिल्म की कहानी का अन्य लेखकों के साथ सह-लेखन किया है।
शरवरी की बोल्डनेस और शमा की हॉटनेस ने उड़ाए होश