Jugnuma Trailer: रिलीज हुआ फिल्म 'जुगनुमा' का ट्रेलर, रहस्यमयी आग की खोज करते नजर आए मनोज बाजपेयी
Jugnuma Trailer Release: मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुगनुमा' की रिलीज को लेकर तैयार हैं। शनिवार को इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए देखते हैं ट्रेलर में क्या है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'जुगनुमा' एक जादुई फिक्शनल ड्रामा है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि मनोज बाजपेयी और उनका परिवार पहाड़ों पर खुशहाली की जिंदगी गुजारता है। पहाड़ों पर बागों में अच्छी फसल होती है, जिससे लोगों के घर चलते हैं। हालांकि यह खुशहाली बहुत दिनों तक नहीं रही।
यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:
GUNEET MONGA KAPOOR - ANURAG KASHYAP - MANOJ BAJPAYEE: 'JUGNUMA' TRAILER LAUNCHED – 12 SEPT 2025 RELEASE... #India's top filmmakers – #VetriMaaran, #LijoJosePellissery, #RajBShetty, and #NagAshwin – unite to support #NationalAward-winner #RaamReddy's #Jugnuma.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 30, 2025
The… pic.twitter.com/2Vtjig9aeS
ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि बागों में दवा डाली जाती है ताकि फसल अच्छी हो। हालांकि मनोज बाजपेयी को दवाओं से डर लगता है। इसके बाद मनोज बाजपेयी को एक महिला बताती है कि नए लोग उसके घर की तरफ देख रहे थे। इसके बाद मनोज बाजपेयी को रात में फोन आता है और वह परेशान हो जाते हैं।
इतने में मनोज बाजपेयी की बेटी दौड़ते हुए कहीं से आती है और वह उनको बताती है कि बागों में आग लगी है। आग की वजह से फसल बर्बाद हो जाती है। ऐसे में मनोज बाजपेयी को लगता है कि कोई उनसे बदला ले रहा है। अधिकारी मनोज बाजपेयी को बताते हैं कि यह मामला बहुत गंभीर है।
ऐसे में मनोज बाजपेयी कहते हैं कि कोई मुझे कुछ बताना चाहता है? क्या किसी को मुझसे कुछ चाहिए?
फिल्म 'जुगनुमा' 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन राम रेड्डी ने किया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा दीपक डोबरियाल, प्रियंका बोस, हिरल सिद्धू, तिलोत्तमा शोम जैसे कई कलाकार हैं।
निर्माता गुनीत मोंगा कपूर और अनुराग कश्यप इस फिल्म से बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं।