Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Juhi Chawla told Shahrukh Khan's dialogue K K K Kiran in darr movie was inspired from director yash chopra
{"_id":"6683868a7304f4a8de0a1cbe","slug":"juhi-chawla-told-shahrukh-khan-s-dialogue-k-k-k-kiran-in-darr-movie-was-inspired-from-director-yash-chopra-2024-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Juhi Chawla-SRK: जूही ने बताया शाहरुख खान ने क्यों बोला था 'क..क..क..किरण', इस निर्देशक को देख आया था विचार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Juhi Chawla-SRK: जूही ने बताया शाहरुख खान ने क्यों बोला था 'क..क..क..किरण', इस निर्देशक को देख आया था विचार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:19 AM IST
सार
जूही चावला और शाहरुख खान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद किया करते थे। साथ में काम करने की वजह से दोनों एक-दूसरे के बारे में काफी कुछ जानते हैं। इसका एक ताजा उदाहरण हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में देखने को मिला, जिसमें जूही ने 'डर' फिल्म से जुड़ा शाहरुख खान का एक किस्सा साझा किया।
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला और शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamjuhichawla/@iamsrk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जूही चावला और शाहरुख खान ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद किया करते थे। साथ में काम करने की वजह से दोनों एक-दूसरे के बारे में काफी कुछ जानते हैं। इसका एक ताजा उदाहरण हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में देखने को मिला, जिसमें जूही ने 'डर' फिल्म से जुड़ा शाहरुख खान का एक किस्सा साझा किया।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
डर फिल्म में जूही चावला और शाहरुख खान ने काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख निगेटिव किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनका 'क..क...क..किरण' कहने का अंदाज काफी मशहूर हुआ था। इतना कि शाहरुख खान की मिमिक्री करने वाले लोग इसे जरूर कॉपी करते थे।
3 of 5
जूही चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamjuhichawla
गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जूही चावला ने शाहरुख खान के डायलॉग बोलने के इस तरीके को लेकर एक खुलासा किया। जूही ने बताया कि शाहरुख ने ‘आई लव यू क...क..क..किरण’ वाला डायलॉग कैसे बोला था।
जूही चावला ने कहा कि फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा थोड़ा सा हकलाकर बात करते थे। जूही ने तो इस ओर ध्यान नहीं दिया था, लेकिन शाहरुख ने यह बात पकड़ ली थी और उन्होंने हकलाते हुए डायलॉग बोलना तय किया था। बता दें कि जब फिल्म में दर्शकों ने शाहरुख का डायलॉग सुना तो वो उनकी जुबान पर चढ़ गया था।
यश राज फिल्म्स के बैनर तली बनी 'डर' फिल्म ने शाहरुख खान को एंटी-हीरो के तौर पर स्थापित किया था। इस फिल्म में सनी देओल ने भी अभिनय किया था। फिल्म 24 दिसंबर, 1993 को रिलीज हुई थी। इसके गाने 'जादू तेरी नजर', 'लिखा है ये', 'तू मेरे सामने' और 'अंग से अंग लगाना' काफी हिट हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।