Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
jurassic world rebirth day 2 box office: scarlett johansson Mahershala Ali Hollywood Movie collection in india
{"_id":"68693c55309c8da32508a235","slug":"jurassic-world-rebirth-day-2-box-office-scarlett-johansson-mahershala-ali-hollywood-movie-collection-in-india-2025-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jurassic World Rebirth Day 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की दहाड़, दूसरे दिन कमाए इतने","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jurassic World Rebirth Day 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की दहाड़, दूसरे दिन कमाए इतने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 05 Jul 2025 08:54 PM IST
सार
Jurassic World Rebirth Day 2 Box Office Collection: फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस हॉलीवुड फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया। जानते हैं आज कैसा प्रदर्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ छा गई है। यह हॉलीवुड फिल्म कल शुक्रवार 04 जुलाई को रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने शानदार शुरुआत की है। यह हॉलीवुड की चर्चित जुरासिक पार्क फ्रेंचाईजी की सातवीं फिल्म है। फिल्म के आज के कारोबार पर नजर डालते हैं...
दूसरे दिन कमाई में इजाफा
इस फिल्म ने कल शुक्रवार को पहले दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर शुरुआत की। आज शनिवार को इसकी कमाई में और बढ़त दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आज दूसरे दिन 9.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और इजाफा होगा।
3 of 5
जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ
- फोटो : यूट्यूब
मेट्रो इन दिनों के साथ हुआ क्लैश
फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों का नेट कलेक्शन 18.82 करोड़ रुपये हो गया है। वीकएंड में कल रविवार को यह और धमाकेदार प्रदर्शन कर सकती है। इस हॉलीवुड फिल्म के साथ कल बॉलीवुड फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' ने भी दस्तक दी। मगर, इस फिल्म को पीछे छोड़ 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' कमाल का प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
- फोटो : एक्स
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का निर्देशन गैरेथ एडवर्ड्स ने किया है। यह फिल्म साल 2022 में आई 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' का सीक्वल है। यह मेगा बजट फिल्म स्कारलेट जोहानसन, माहेरशाला अली और जोनाथन बेली जैसे बड़े हॉलीवुड सितारों से सजी है।
1994 में आई 'जुरासिक पार्क'
जुरासिक वर्ल्ड फ्रेंचाइजी की फिल्मों को भारतीय दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता रहा है। साल 1994 में रिलीज हुई 'जुरासिक पार्क' पहली हॉलीवुड फिल्म थी, जिसने भारत में 10 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद से इस सीरीज की हर फिल्म ने भारतीय दर्शकों का दिल जीता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।