Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Jurassic World Rebirth Day 4 Box Office Collection: Scarlett Johansson Mahershala Ali Hollywood Movie Earning
{"_id":"686bdf031f90f6e12300f14a","slug":"jurassic-world-rebirth-day-4-box-office-collection-scarlett-johansson-mahershala-ali-hollywood-movie-earning-2025-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jurassic World Rebirth Box Office: मंडे टेस्ट में पास या फेल? 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने चौथे दिन कमाए इतने","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jurassic World Rebirth Box Office: मंडे टेस्ट में पास या फेल? 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने चौथे दिन कमाए इतने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 07 Jul 2025 08:45 PM IST
सार
Jurassic World Rebirth Day 4 Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' 04 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जानते हैं आज मंडे टेस्ट में फिल्म ने कैसा परफॉर्म किया है?
विज्ञापन
1 of 5
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की रिलीज को आज चार दिन पूरे हो गए हैं। यह हॉलीवुड फिल्म शुक्रवार 04 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वीकएंड पर रविवार को इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। आज सोमवार को फिल्म ने कितने दर्शक बटोरे? जानिए
2 of 5
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
- फोटो : एक्स
रविवार को किया शानदार कारोबार
इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 13.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, कल रविवार की छुट्टी का फिल्म ने भरपूर फायदा उठाया। कल तीसरे दिन इस फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
3 of 5
जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ
- फोटो : यूट्यूब
सोमवार को कमाए इतने करोड़
आज चौथे दिन सोमवार को इस फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 3.03 करोड़ रुपये कमाए हैं। अंतिम आंकड़े आने तक इसमें इजाफा होने की संभावना है। बेशक पिछले तीन दिनों की कमाई के मुकाबले आज का कलेक्शन काफी कम है। मगर, वीकडेज को देखते हुए यह कमाई कम नहीं।
'मेट्रो इन दिनों' को दे रही कड़ी टक्कर
यह हॉलीवुड फिल्म, बॉलीवुड मूवी 'मेट्रो इन दिनों' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मगर, यह सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेखर और पंकज त्रिपाठी अभिनीत 'मेट्रो इन दिनों' को कड़ी टक्कर दे रही है।
इन हॉलीवुड सितारों से सजी है फिल्म
फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' में स्कारलेट जोहानसन, माहेरशाला अली और जोनाथन बेली जैसे बड़े हॉलीवुड सितारे हैं। फिल्म का कुल बजट 180 मिलियन डॉलर यानी करीब 1537 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म के वीएफएक्स और साउंड डिजाइन दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन गैरेथ एडवर्ड्स ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।