अदाकारी की चर्चा हर सरहद को मिटाकर अपने चाहने वालों तक पहुंच ही जाती है। यही बात पाकिस्तान के कुछ अदाकारों पर एकदम सटीक बैठती है। सास-बहू सीरियल से पीछा छुड़ाते हुए दर्शक ओटीटी पर नए-नए विषयों पर आने वाली वेब सीरीज के अलावा पाकिस्तानी शोज का भी रुख कर रहे हैं। अपने कंटेंट और कलाकारों के दम पर ये पाकिस्तानी शोज यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहे हैं। इन दिनों हानिया आमिर और फहाद मुस्तफा का शो 'कभी मैं कभी तुम' भारत में काफी ट्रेंड कर रहा है। इसमें लीड रोल में दो अदाकार हैं। आइए जानते हैं कि 'शरजीना' यानी हानिया आमिर और 'मुस्तफा' यानी फहाद मुस्तफा असल जिंदगी में एक-दूसरे से कितने जुदा है...
Pakistani Stars Fahad-Hania: कौन हैं पाकिस्तान की डिंपल क्वीन? 10 साल बाद एक्टिंग में लौट कर यह अभिनेता भी छाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पाकिस्तान की आलिया' और डिंपल क्वीन कही जाने वाली हानिया आमिर की लोकप्रियता तो इस कदर फैंस में छाई है कि भारतीय सिंगर दिलजीत दोसांझ भी खुद को अभिनेत्री का मुरीद होने से नहीं रोक पाए। स्टेज पर हानिया को सम्मानित कर दिलजीत ने उनके लिए गाना गाया और दिल का हाल बता दिया। हानिया पाकिस्तानी शोज का जाना माना चेहरा हैं।
बचपन में नानी के घर रहीं हानिया
हानिया का जन्म 12 फरवरी, 1997 को रावलपिंडी में हुआ था। बचपन में ही अभिनेत्री के माता-पिता का तलाक हो गया, जिसके कारण हानिया को नाना-नानी के साथ अपना बचपन गुजारना पड़ा। मां के साथ हानिया नानी के घर चली गईं। हानिया को बचपन से ही अभिनय का शौक था। इसलिए उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ वीडियोज बनाने शुरू कर दिए थे। अभिनेत्री का एक वीडियो एक पाकिस्तानी प्रोड्यूसर ने देख लिया और उनके सामने फिल्म 'जानां' की पेशकश रखी दी। इसके बाद हानिया अपने करियर में कामयाबी के साथ आगे बढ़ती गईं। हानिया को 'मेरे हमसफर', 'मुझे प्यार हुआ था', 'अना', 'इश्किया', 'फिर वही मोहब्बत' जैसे टॉप शोज के लिए जाना जाता है।
पैसा मिलने लगा तो कॉलेज छोड़ दिया
हानिया ने एक बार बताया था कि वे कॉलेज ड्रॉपआउट हैं, जबकि वे पढ़ाई-लिखाई में अच्छी थीं। चूंकि एक्टिंग के जरिए उन्हें अच्छे पैसे मिलने लगे और पैसा उनके लिए तब जरूरी था, इसलिए उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया।
बादशाह की प्रशंसक हैं हानिया
27 वर्षीय हानिया भारतीय रैपर बादशाह की प्रशंसक हैं। वे उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट्स भी करती हैं। जब इस बारे में उनसे सवाल हुए तो उन्होंने कहा था, ''दुबई में हमने पार्टी की थी, लेकिन इसके ये मायने नहीं हैं कि मैं उनके साथ किसी रिश्ते में हूं। शायद मेरा शादीशुदा नहीं होना ही मेरी सबसे बड़ी दिक्कत है।''