सब्सक्राइब करें

Nikita Dutta: 'कबीर सिंह' के बाद निकिता ने पीआर पर नहीं दिया था ध्यान, बोलीं- मेरी दो फिल्में बंद हो गई थीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 29 Jul 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
Kabir Singh actress Nikita Dutta opens up on her Marathi film debut says I did not pay much attention to PR
निकिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @nikifying

फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पूरे करने के बाद अभिनेत्री निकिता दत्ता एक नए सफर की शुरुआत कर रही हैं। अभिनेत्री अब मराठी फिल्म में डेब्यू कर रही हैं। अपने नए फिल्मी सफर को लेकर निकिता बहुत उत्साहित हैं। बता दें कि निकिता को पिछली बार कबीर सिंह फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में कियारा के बाद निकिता के अभिनय की दर्शकों ने खूब प्रशंसा की थी।

Trending Videos
Kabir Singh actress Nikita Dutta opens up on her Marathi film debut says I did not pay much attention to PR
निकिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @nikifying

अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में निकिता ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं क्षेत्रीय फिल्मों में आऊंगी। जब से मैं इस इंडस्ट्री में आई हूं, मैं हिंदी में ही रही हूं। चाहे वह टीवी हो, फिल्में हों या ओटीटी, लेकिन जब यह फिल्म मेरे पास आई तो मुझे इसका आइडिया पसंद आया। मैं फिल्म में हिंदी बोल रही हूं, मराठी नहीं। इसलिए, भाषा न जानने और फिर भी जानने का दिखावा करने का पूरा विचार वहां नहीं था। मुझे बस, जो मैं हूं, वही दिखाना था। इसलिए, मुझे लगा कि मैं इस भूमिका के साथ न्याय कर सकती हूं और भाषा जाने बिना भी इस दुनिया का हिस्सा बन सकती हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Kabir Singh actress Nikita Dutta opens up on her Marathi film debut says I did not pay much attention to PR
निकिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @nikifying

अभिनेत्री ने आगे कहा कि बॉलीवुड की तुलना में क्षेत्रीय सिनेमा के कलाकार अपने काम पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं। निकिता ने कहा “मेरे कई सह-कलाकार थिएटर कलाकार हैं। इसलिए, वे बहुत ही अलग विचारधारा से आते हैं। वे दिखावे के बारे में नहीं बल्कि अपने अभिनय के बारे में अधिक सोचते हैं और मैं  इसकी सराहना करती हूं।”

Kabir Singh actress Nikita Dutta opens up on her Marathi film debut says I did not pay much attention to PR
निकिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @nikifying

उन्होंने आगे कहा, “जब तक फिल्म के बारे में बात नहीं की जाती, तब तक यह लोगों का ध्यान आकर्षित नहीं करती। जब 'सैराट' रिलीज हुई और लोगों ने इसके बारे में बात की, तब मैं भी फिल्म देखने गई और ऐसा ही किसी भी क्षेत्रीय फिल्म के साथ होता है। एक बार जब रिलीज हो जाती है और उसके बाद इसके बारे में चर्चा होती है।"

विज्ञापन
Kabir Singh actress Nikita Dutta opens up on her Marathi film debut says I did not pay much attention to PR
निकिता दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @nikifying

शाहिद कपूर की कबीर सिंह को लेकर निकिता ने कहा, "कबीर सिंह के बाद मेरे पास पांच फिल्में थीं, लेकिन फिर लॉकडाउन हो गया और उनमें से दो फिल्में बंद हो गईं, उनमें से दो थिएटर से ओटीटी पर चली गईं और एक फिल्म की रिलीज तीन साल आगे बढ़ गई।" 'कबीर सिंह' के बाद निकिता ने कभी भी पीआर मशीनरी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। 

Thug Life: कमल हासन-सिम्बू ने पूरी की 'ठग लाइफ' के एक भाग की डबिंग, फिल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल का भी खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed