सब्सक्राइब करें

Thug Life: इस जगह पर होगा 'ठग लाइफ' का अगला शूटिंग शेड्यूल, कमल हासन की फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर आया अपडेट

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 29 Jul 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
kamal haasan and simbu completed dubbing for Mani Ratnam thug life film next shooting schedule start in goa
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ठग लाइफ' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही थी। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ठग लाइफ' पर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग को लेकर खबर आई थी कि अब वह पूरी होने वाली है और इसे पूरा करने के लिए टीम तेजी से शूटिंग कर रही है। इस बीच टीम ने फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। कमल हासन और सिलम्बरासन टीआर उर्फ सिम्बू अब डबिंग में व्यस्त हैं।

Trending Videos
kamal haasan and simbu completed dubbing for Mani Ratnam thug life film next shooting schedule start in goa
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan
फिल्म को लेकर ताजा जानकारी यह है कि ठग लाइफ का अगला शेड्यूल कुछ ही दिनों में गोवा में शुरू हो जाएगा। भले ही निर्देशक मणिरत्नम और उनकी टीम ने अभी तक तारीख तय नहीं की है, लेकिन फिल्म का आगामी शेड्यूल अगस्त 2024 के पहले सप्ताह तक शुरू होने की उम्मीद है। आगामी गोवा शेड्यूल को पूरा करने के बाद टीम फिल्म के लंबित विदेशी शेड्यूल को शुरू करने से पहले एक और छोटा ब्रेक लेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, मणिरत्नम और उनकी टीम कमल हासन अभिनीत फिल्म की पूरी शूटिंग सितंबर 2024 तक पूरी करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kamal haasan and simbu completed dubbing for Mani Ratnam thug life film next shooting schedule start in goa
ठग लाइफ-सिम्बू - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन और सिम्बू ने ठग लाइफ के पहले भाग की डबिंग पूरी कर ली है। दिलचस्प बात यह है कि निर्देशक मणिरत्नम और उनकी टीम फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों को शुरू करने के लिए पूरी फिल्मांकन समाप्त होने का इंतजार नहीं कर रहे हैं, बल्कि निर्देशक टीम पहले भाग के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त है, क्योंकि फिल्म निर्माता फिल्म के लंबित हिस्सों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। प्रोडक्शन बैनर आरकेएफआई और मद्रास टॉकीज ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अपडेट दिया, जिसमें पुष्टि की गई कि हासन ने वास्तव में फिल्म के लिए डबिंग शुरू कर दी है। बैनर ने डबिंग स्टूडियो से एक विशेष वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'जब उलगनायगन इसे आवाज देते हैं तो दुनिया सुनती है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raaj Kamal Films International (@rkfioffl)


kamal haasan and simbu completed dubbing for Mani Ratnam thug life film next shooting schedule start in goa
ठग लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan

इसी के साथ अब सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अगर प्रोडक्शन का काम इसी गति में हुआ तो फिल्म पर एक बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। कहा जा रहा है कि निर्माता जल्द ही 'ठग लाइफ' का टीजर या पहला गाना अगस्त 2024 में जारी कर सकते यहीं। दावा किया जा रहा है कि टीम द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2024 के विशेष अवसर पर एक बड़ा अपडेट जारी करने की संभावना है। कुछ दिनों में इस पर एक आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
kamal haasan and simbu completed dubbing for Mani Ratnam thug life film next shooting schedule start in goa
फिल्म 'ठग लाइफ' - फोटो : इंस्टाग्राम: @ikamalhaasan

इस फिल्म के जरिए 36 साल बाद कमल हासन और मणिरत्नम दोबारा साथ काम कर रहे हैं। वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो 'ठग लाइफ' में कमल हासन, जोजू जॉर्ज और अभिरामी के अलावा तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जयम रवि नास्सर, गौतम कार्तिक जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जाइंट मूवीज इस हाई वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने तैयार किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed