Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Salman Khan film sets are like resort Jai Ho co star Daisy Shah praises actor helping nature tells tents food
{"_id":"66a734f558b8077a7a02aa2a","slug":"salman-khan-film-sets-are-like-resort-jai-ho-co-star-daisy-shah-praises-actor-helping-nature-tells-tents-food-2024-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: 'रिसॉर्ट' जैसा होता है सलमान खान की फिल्मों का सेट, डेजी शाह ने बांधे सिकंदर की तारीफों के पुल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan: 'रिसॉर्ट' जैसा होता है सलमान खान की फिल्मों का सेट, डेजी शाह ने बांधे सिकंदर की तारीफों के पुल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:59 AM IST
सार
डेजी शाह, जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में काम किया है। डेजी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि सलमान खान की फिल्म के सेट पर कलाकारों और क्रू के लिए स्पेशल खाने का इंतजाम होता है। डेजी शाह ने सलमान खान की 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 'जय हो' के बाद डेजी 'हेट स्टोरी 3' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में, डेजी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सलमान खान की फिल्म का सेट खाने के शौकीनों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
डेजी शाह-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahdaisy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
डेजी शाह, जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में काम किया है। डेजी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने बताया कि सलमान खान की फिल्म के सेट पर कलाकारों और क्रू के लिए स्पेशल खाने का इंतजाम होता है। डेजी शाह ने सलमान खान की 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 'जय हो' के बाद डेजी 'हेट स्टोरी 3' और 'रेस 3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में, डेजी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सलमान खान की फिल्म का सेट खाने के शौकीनों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं।
2 of 5
डेजी शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahdaisy
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान डेजी शाह ने बताया कि सलमान की फिल्म के सेट किसी रिसॉर्ट की तरह दिखते थे। उन्होंने बताया कि एक बड़े टेंट के अंदर तीन टेबल लगाई जाती हैं, जिनके चारों ओर 10-15 कुर्सियां होती हैं। इसके साथ ही एक बड़े से टेबल पर खाना परोसा जाता है। यह एक बुफे सिस्टम की तरह दिखता है। आगे डेजी ने कहा, ''मुझे याद है कि मैं फ्लैटब्रेड और वड़ा पाव खाती थी और कभी-कभी वहां लाइव पानी पुरी और डोसा काउंटर भी होते थे।"
3 of 5
डेजी शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahdaisy
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेजी ने सलमान के व्यवहार के बारे में बात करते हुए कहा ''सलमान काफी स्वीट हैं और बिल्कुल भी सख्त नहीं है।" साथ ही डेजी ने कहा, ''सलमान मददगार हैं, जिनके साथ अगर कोई काम कर रहा है, तो वह जाकर उनसे हर चीज के बारे में बात कर सकता है।'' डेजी ने बताया कि जब वह अमेरिका में फंसी हुई थीं, तब सलमान ने उनकी मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेजी शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahdaisy
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेजी ने आगे कहा, "सलमान ने मेरी मदद करने के लिए अपने दोस्त को बुलाया और उनके दोस्त ने मुझे बुलाया। उस दौरान सलमान ने मुझे इस स्थिति से बाहर निकाला। अगर आप किसी समस्या के लिए उन्हें बुलाते हैं, तो यह तय है कि आप उस स्थिति से बाहर निकलेंगे ही।"
विज्ञापन
5 of 5
डेजी शाह-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, shahdaisy
काम की बात करें तो डेजी शाह अपनी अगली अनटाइटल्ड वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शो में एक टिपिकल हाउसवाइफ की भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं सलमान खान निर्देशक एआर मुरुगादॉस की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।