फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kailash Kher: कैलाश खेर ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी बधाई, बोले - देश की जनता ने तीसरी बार सशक्त सरकार को चुना

Sun, 09 Jun 2024 07:16 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 09 Jun 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Kailash Kher congratulated PM Narendra Modi and the people of the country for choosing a strong government
कैलाश खेर नरेंद्र मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम
आज का दिन देश के लिए बेहद खास है। आज प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ ले रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर ने क्या कुछ कहा है आइए आपको बताते हैं --- 

Kailash Kher congratulated PM Narendra Modi and the people of the country for choosing a strong government
कैलाश खेर नरेंद्र मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर ने मीडिया से बातें करते हुए कहा, 'सबसे पहले तो मैं देश की जनता को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने तीसरी बार एक सशक्त सरकार चुना है। इसके साथ ही मैं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई देना चाहता हूं। उनके कुशल नेतृत्व में देश और आगे बढ़ेगा'।  
Kailash Kher congratulated PM Narendra Modi and the people of the country for choosing a strong government
कैलाश खेर नरेंद्र मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम
गायक कैलाश खेर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मेरे ख्याल से नरेंद्र मोदी देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जिन्हें तीसरी बार पूरी दुनिया ने ऐसे प्रणाम करके चुन लिया है। यह बिल्कुल वैसा है जैसे कोई कह रहा हो आइए आपका स्वागत है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kailash Kher congratulated PM Narendra Modi and the people of the country for choosing a strong government
कैलाश खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
गायक कैलाश खेर प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस समारोह में शामिल होने का मौका मिल रहा है। वैसे ये देश मेरा है और इसके लोग मेरे अपने हैं तो मैं इसने शिकायत भी कर सकता हूं। मैं सोचता हूं कि अगर और वोट मिले रहते तो शायद खुशी और ज्यादा होती। इसलिए सबको वोट करना चाहिए था'। 
विज्ञापन
Kailash Kher congratulated PM Narendra Modi and the people of the country for choosing a strong government
कैलाश खेर नरेंद्र मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम
कैलाश खेर लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट से थोड़े निराश नजर आए। गायक कहते हैं, 'भारत एक बड़ा देश है और बड़े देश की समस्याएं भी बड़ी होती हैं। बड़े देश की सोच भी थोड़ी अलग होती है। आज उत्सव का दिन है और हम सब इसी उत्सव में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed