सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kajol Birthday: जिस सेट पर गिरीं काजोल, हिट हुई वो फिल्म; बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर जीतने वाली इकलौती एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 05 Aug 2025 07:30 AM IST
सार

Kajol 51th Birthday: एक्टिंग के अलावा अपनी बेबाकी और खिलखिलाने की आदत के लिए मशहूर अभिनेत्री काजोल आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं, उनके सफर और उनसे जुड़े कुछ रोचक किस्से।

विज्ञापन
Kajol Birthday She Started Her Career At 17 Years Know About Her Journey And Unknown Facts
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

जब बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की बात होती है, तो उनमें एक नाम काजोल का भी लिया जाता है। 6 फिल्मफेयर अवार्ड समेत अलग-अलग लगभग 40 से भी अधिक अवॉर्ड्स अपने नाम करने वाली काजोल तीन दशक से भी ज्यादा वक्त से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। फिल्मी घराने से आने वाली काजोल ने 17 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। काजोल ने अपने करियर में रोमांटिक किरदारों से लेकर निगेटिव रोल और अब मां की भूमिकाएं तक निभाई हैं।


काजोल के नाम अपनी मौसी नूतन के साथ सबसे ज्यादा बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवार्ड जीतने का रिकॉर्ड भी है। काजोल आज भी इंडस्ट्री में लगातार एक्टिव हैं और प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्में कर रही हैं। आज काजोल अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं उनके करियर, प्रमुख किरदारों और उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्सों के बारे में।

Trending Videos
Kajol Birthday She Started Her Career At 17 Years Know About Her Journey And Unknown Facts
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी घराने से आती हैं काजोल
काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। काजोल एक बड़े फ़िल्मी घराने से आती हैं। वो दिग्गज अभिनेत्री तनूजा और निर्देशक-निर्माता शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। लीजेंड्री अभिनेत्री नूतन उनकी मौसी हैं। उनकी नानी शोभना समर्थ और पर नानी रत्तन बाई भी फ़िल्मी दुनिया से ही आती थीं। उनके अंकल जॉय मुखर्जी और देव मुखर्जी फिल्म अभिनेता थे। उनके दादा शशधर मुखर्जी और नाना कुमारसेन समर्थ फिल्म मेकर थे। जबकि अभिनेत्री रानी मुखर्जी, एक्टर मोहनीश बहल और निर्देशक अयान मुखर्जी काजोल के कजिन हैं। काजोल ने साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन से शादी की थी।

17 में साल में किया डेब्यू
काजोल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म 'बेखुदी' से की थी। अपनी पहली फिल्म के दौरान काजोल स्कूल में थीं। उनके करियर की दूसरी फिल्म शाहरुख खान की 'बाजीगर' थी। 'बाजीगर' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई। इसके बाद 'उधार की जिंदगी', 'ये दिल्लगी', 'हलचल' और 'गुंडाराज' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol Birthday She Started Her Career At 17 Years Know About Her Journey And Unknown Facts
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' - फोटो : इंस्टाग्राम @yrf
1995 में मिली करियर की सबसे बड़ी फिल्म
साल 1995 काजोल के करियर के लिए काफी ख़ास रहा, क्योंकि इस साल काजोल को उनके करियर की सबसे बड़ी और यादगार फिल्म मिली। ये वो साल था जब 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' रिलीज हुई थी। यह फिल्म न सिर्फ उस साल बल्कि हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे यादगार फिल्म बनी। इस फिल्म के लिए काजोल को उनका पहला बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसी साल काजोल के खाते में सलमान खान और शाहरुख खान की 'करण अर्जुन' भी हिट फिल्म के तौर पर शामिल हुई।
Kajol Birthday She Started Her Career At 17 Years Know About Her Journey And Unknown Facts
काजोल और बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली इकलौती अभिनेत्री
इसके बाद साल 1997 में काजोल रोमांटिक हीरोइन से सनकी आशिक के निगेटिव किरदार में उतर गईं और 'गुप्त' में नजर आईं। इस फिल्म के लिए काजोल को बेस्ट निगेटिव रोल का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। वो इस कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली पहली और इकलौती अभिनेत्री हैं। इसी साल काजोल आमिर खान और अजय देवगन स्टारर 'इश्क़' में जूही चावला के साथ नजर आईं। 



1998 में दीं बैक टू बैक हिट फिल्में 
साल 1998 काजोल के करियर के लिए काफी सफल रहा। इस साल काजोल ने कई हिट फिल्में दीं। इनमें 'प्यार किया तो डरना क्या', 'प्यार तो होना ही था', 'कुछ कुछ होता है' और 'दुश्मन' शामिल हैं। 'कुछ कुछ होता है' के लिए काजोल को उनका दूसरा बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
विज्ञापन
Kajol Birthday She Started Her Career At 17 Years Know About Her Journey And Unknown Facts
काजोल और अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन से शादी के दो साल बाद मिली हिट फिल्म 
काजोल ने साल 1999 में अभिनेता अजय देवगन से शादी कर ली। शादी के बाद काजोल की पहली रिलीज फिल्म भी अजय देवगन के ही साथ 'दिल क्या करे' थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी थी। इसके बाद कुछ और फ़िल्में भी काजोल की फ्लॉप हुईं। शादी के बाद काजोल को अपनी पहली हिट फिल्म साल 2001 में आयी करण जौहर की 'कभी खुशी कभी गम' के रूप में मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed