Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kakuda actress Sonakshi Sinha said script of this film was interesting said also want to do big roles now
{"_id":"669106f0ab35240f2e0bad9f","slug":"kakuda-actress-sonakshi-sinha-said-script-of-this-film-was-interesting-said-also-want-to-do-big-roles-now-2024-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha: सोनाक्षी को मजेदार लगी थी 'काकूदा' की कहानी, करना चाहती हैं सिर्फ महत्वपूर्ण और बड़े किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी को मजेदार लगी थी 'काकूदा' की कहानी, करना चाहती हैं सिर्फ महत्वपूर्ण और बड़े किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:11 PM IST
सार
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बीते कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। उनकी शादी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अब एक बार फिर से वह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हो गई हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी नवीनतम फिल्म 'काकूदा' पर बातचीत की।
विज्ञापन
1 of 4
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बीते कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। उनकी शादी की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अब एक बार फिर से वह फिल्मी दुनिया में सक्रिय हो गई हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी नवीनतम फिल्म 'काकूदा' पर बातचीत की। उनकी यह हालिया रिलीज फिल्म जी 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया कि वह विभिन्न जॉनर की फिल्में करना चाहती हैं और वह ऐसी भूमिकाएं नहीं करेंगी, जिनमें उन्हें गाने और कुछ दृश्य ही मिले।
2 of 4
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक हालिया इंटरव्यू के दौरान, जब सोनाक्षी से पूछा गया कि क्या मुख्यधारा की फिल्मों में कम काम करना कलाकारों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी बात है। अभिनेत्री ने कहा, " ये तो अच्छा है ना। मैं बड़ी भूमिकाएं और महत्वपूर्ण भूमिकाएं ही करना चाहूंगी। अकीरा (2016), जिसमें मैं मुख्य किरदार में थी, यह मेरे लिए खून चखने जैसा था। मैं कभी भी एक फिल्म में दो गाने और चार सीन करने के दौर में वापस नहीं जाना चाहती। मैं इस दौर का आनंद ले रही हूं। ये चलता रहना चाहिए।
3 of 4
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'काकूदा' पर उन्होंने कहा कि इसकी स्क्रिप्ट उन्हें काफी मजेदार लगी थी। उन्होंने कहा,"काकूदा की स्क्रिप्ट मेरे पास आई, तो इसे पढ़ना मेरे लिए काफी मजेदार था। इसे पढ़ते समय मैं बहुत खुश था। हालांकि, मुझे हॉरर फिल्में पसंद नहीं हैं, लेकिन इस फिल्म में भरपूर कॉमेडी थी। फिल्म के निर्देशक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, आदित्य ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने इस शैली को बहुत अच्छी तरह से समझा है और इस पर उनकी पकड़ शानदार है। उन्हें पता है लोगों को कहां डराना है, कहां हंसाना है, वह सभी चीजों को अच्छे तरीकों से करते हैं। उनके जैसे निर्देशक के साथ पहली बार इस तरह की फिल्म में काम करना काफी मजेदार है।"
मुंबई में ऑटो की सवारी का मजा लेती दिखीं कार्दशियन बहनें
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताते चलें कि 'काकूदा' फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'मुंज्या' हाल में ही रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंज्या के बाद आदित्य की एक और फिल्म ककुड़ा सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा रितेश देशमुख और साकिब सलीम भी नजर आए हैं। सोनाक्षी इससे पहले संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स इंडिया सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में नजर आई थीं।
अनंत-राधिका की शादी में शामिल होंगे ये साउथ के सितारे, पहुंचे मुंबई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।