अंबानी परिवार और मर्चेंट परिवार अपने बच्चों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए धूम धाम से कई भव्य समारोह का आयोजन कर चुके हैं। चारों तरफ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम मची हुई है। आज 12 जुलाई को अनंत और राधिका हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। शादी से पहले अंबानी परिवार ने कई भव्य आयोजन किए, जिसमें अनंत और राधिका ने अपने ऑउटफिट्स से सभी का ध्यान खींचा। वे हर समारोह में खास तरह की ड्रेस में नजर आए। इन दिनों वे युवा पीढ़ी के लिए स्टाइलिश और फैशन आइकन के रूप में उभरे हैं। चाहे पारंपरिक भारतीय पहनावा हो या आधुनिक पोशाक, कपल के लिए उनके प्री वेडिंग शूट ड्रेस से लेकर गरबा नाइट तक की ड्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरीं। ऐसे में चलिए एक बार अनंत और राधिका के सभी समारोह की ड्रेस में नजर डालते हैं...
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के लुक बेमिसाल, भारतीय परिधान में जंचे और वेस्टर्न ड्रेस में भी मचाया धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोका समारोह
30 दिसंबर, 2022 को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में पारंपरिक रोका समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राधिका मर्चेंट को अंबानी परिवार की होने वाली बहू के रूप में औपचारिक रूप से पेश किया गया। इसके बाद एंटीलिया में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें कई बी-टाउन हस्तियां शामिल हुईं।
सगाई
इस कपल ने 19 जनवरी, 2023 को एंटीलिया में एक अंतरंग समारोह में सगाई की, जहां अनंत अंबानी नीले कुर्ता पायजामा और गहरे रंग की जैकेट में चमक रहे थे, जबकि राधिका मर्चेंट ने एक खूबसूरत सुनहरा लहंगा पहना था।
जामनगर में प्री-वेडिंग
सभी क्षेत्रों के वीवीआईपी लोगों के सबसे बड़े मिलन समारोहों में से एक अंबानी परिवार ने अनंत और राधिका के लिए जामनगर, गुजरात में तीन दिवसीय भव्य प्री-वेडिंग उत्सव का आयोजन किया। इन तीन दिनों में अनंत और राधिका अलग-अलग खास आउटफिट में नजर आए थे।
राधिका मर्चेंट का ब्राइडल शॉवर
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में दुल्हन बनने जा रही राधिका मर्चेंट अपनी गर्ल गैंग के साथ ब्राइडल शॉवर का लुत्फ उठाती नजर आई थीं। एक तस्वीर में अभिनेत्री जान्हवी कपूर और अन्य ब्राइड्समेड्स को फ्लोरल थीम वाली सजावट से मेल खाते गुलाबी रंग के आउटफिट में पोज देते हुए देखा गया था। इस अवसर पर उनकी ब्राइड्समेड्स ने सिल्क शर्ट और पायजामा सेट पहना हुआ था। वहीं, राधिका ने आइवरी रंग के लाउंजवियर सेट पहना था।