{"_id":"6690e810ca8881f095013d94","slug":"sarfira-star-akshay-kumar-is-unwell-actor-may-not-attend-anant-ambani-radhika-wedding-2024-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार को हुआ कोरोना? मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा ये दावा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: क्या अक्षय कुमार को हुआ कोरोना? मीडिया रिपोर्ट में किया जा रहा ये दावा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' आज रिलीज हो गई। इस बीच उन्हें लेकर एक खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की तबीयत ठीक नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे कोविड की चपेट में आ गए हैं। कहा यह भी जा रहा है कि तबीयत के चलते हो सकता है कि अभिनेता आज हो रही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी शामिल न हों।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
आज मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी है। मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ अनंत सात फेरे लेने वाले हैं। इस शादी में देश और दुनिया की तमाम चर्चित हस्तियां शामिल होंगे। बॉलीवुड सितारे भी शादी में शामिल हो रहे हैं। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि शायद खिलाड़ी शादी में शामिल नहीं होंगे। इसकी वजह उनकी तबीयत बताई जा रही है।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार पिछले दो दिन से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। अभिनेता लगातार फिल्म 'सरफिरा' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे थे। तबीयत ठीक ना होने पर उन्होंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अक्षय डॉक्टर की सलाह पर ध्यान दे रहे हैं और आराम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट-अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार को लेकर आई इस खबर से फैंस चिंतित हैं। कहा जा रहा है कि तबीयत के चलते अभिनता आज अंबानी वेडिंग में भी नहीं जा रहे है। मालूम हो कि इससे पहले जामनगर में हुए अनंत राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में अक्षय कुमार शामिल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता की फिल्म 'सरफिरा' आज रिलीज हो गई है। क्रिटिक्स से इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। उनकी इस साल अप्रैल में रिलीज हुई पिछली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' खास नहीं रही थी। देखना दिलचस्प होगा कि 'सरफिरा' क्या कमाल करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।