इन दिनों सिनेमाघरों में 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म का ही नाम गूंज रहा है। 27 जून, 2024 को रिलीज होने के बाद से ही फिल्म ने टिकट खिड़की पर जलवा बिखेरना शुरू कर दिया था। इस फिल्म में कई पौराणिक किरदार देखने को मिले हैं, जिन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। अभिनेता शाश्वत चटर्जी ने हाल ही में, नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब क्लाइमेक्स सीन शूट करने पर अभिनेता ने अपना अनुभव साझा किया है।
Kalki 2898 AD: फिल्म का क्लाइमेक्स शूट करते वक्त प्रेग्नेंट थीं दीपिका, बाल खींचने के सीन को ऐसे किया था शूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में शाश्वत ने बताया कि जब यह सीन शूट किया गया तो दीपिका के पति रणवीर सिंह सेट पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभिनेता को भरोसा दिलाया कि दीपिका और उनके सीन को लेकर पूरी सावधानी बरती जाएगी और जहां जरूरत होगी, बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाएगा।
क्लाइमेक्स सीन में, शाश्वत का किरदार दीपिका के किरदार सुमति को पकड़ने के लिए शंबाला की गुप्त भूमि में आता हुआ दिखाई देता है। शाश्वत ने याद करते हुए कहा, "फिल्म में एक सीन है, जिसमें मैं उन्हें बालों से घसीटता हूं। यह शूटिंग के आखिरी चरण का हिस्सा था और इसे मुंबई में शूट किया गया था क्योंकि तब तक दीपिका गर्भवती हो चुकी थीं। सीन में बहुत ज्यादा शारीरिक संघर्ष था, इसलिए मैंने रणवीर से कहा, 'चिंता मत करो, ज्यादा शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण दृश्यों के लिए, एक बॉडी डबल है।' रणवीर ने मुस्कुराते हुए कहा, 'मुझे पता है, दादा'।
उन्होंने दीपिका को हमेशा मुस्कुराती रहने वाली बताया और कहा कि उनके साथ शूटिंग करना आनंददायक रहा। बता दें कि कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अपनी रिलीज के एक हफ्ते बाद ही इस फिल्म ने अकेले भारत में 414 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले ही 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इस हफ्ते कोई बड़ी रिलीज न होने की वजह से इसके 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।
Alia Bhatt: आलिया की स्पाई यूनिवर्स फिल्म के नाम से उठा पर्दा, अभिनेत्री ने साझा किया शूटिंग का पहला वीडियो