फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' का नया कारनामा, इस मामले में बन गई दूसरी भारतीय फिल्म

Mon, 15 Jul 2024 06:51 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 06:51 PM IST
सार

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करना शुरू कर दिया था। यह फिल्म केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही शानदार कलेक्शन नहीं कर रही है, बल्कि विदेशों में भी अच्छे खासे नोट छाप रही है और उत्तरी अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई के आंकड़े इस बात की साफ-साफ गवाही दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
Kalki 2898 AD has achieved new milestone in North America it become the second highest grosser Indian film
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

हाल ही में, 'कल्कि 2898 एडी' ने 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होकर सुर्खियां बटोरी थी और अब इसकी उत्तरी अमेरिका में हुई कमाई चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, 'कल्कि 2898 एडी' उत्तरी अमेरिका में अभी तक 17.5 मिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 146 करोड़ रुपये) कमा चुकी है और इस इलाके में ऐसा करने वाली यह दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है। पहले स्थान पर भी प्रभास की ही फिल्म 'बाहुबली 2' है।

Kalki 2898 AD has achieved new milestone in North America it become the second highest grosser Indian film
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' की कमाई की बात करें तो इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में 128.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, तीसरे हफ्ते के पहले दिन इसने 6 करोड़, दूसरे दिन 14.35 करोड़, तीसरे दिन 16.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया और इस तरह फिल्म की कुल कमाई 580 करोड़ रुपये के पार जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD has achieved new milestone in North America it become the second highest grosser Indian film
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, मृणाल ठाकुर और दिशा पाटनी समेत कई जाने-माने कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में दक्षिण भारतीय अभिनेता दुलकर सलमान और विजय देवरकोंडा के साथ-साथ निर्देशक एसएस राजामौली का कैमियो भी देखने को मिला है। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है और वैजयंती मूवीज द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है। 

ZNMD: जिंदगी न मिलेगी दोबारा के 13 साल पूरे, फरहान अख्तर ने खास अंदाज में ऋतिक-अभय को किया याद

विज्ञापन
Kalki 2898 AD has achieved new milestone in North America it become the second highest grosser Indian film
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फिल्म के वीएफएक्स की खूब सराहना की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके वीएफएक्स पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ऐसी भी कहा जा रहा है कि वीएफएक्स को दुनिया के कई शहरों में तैयार किया गया था। फिल्म के वीएफएक्स पर की गई इस मेहनत का फल अब 'कल्कि 2898 एडी' की पूरी टीम को मिल रहा है।

Aman Preet Singh: मुश्किलों में घिरे रकुल के भाई अमन प्रीत, रिपोर्ट्स में दावा- ड्रग्स मामले में हुए गिरफ्तार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed