Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kalki 2898 AD makers have given a great offer on ticket price from today you will get it for just 100rs
{"_id":"66ac4140ebaad48f8104b0eb","slug":"kalki-2898-ad-makers-have-given-a-great-offer-on-ticket-price-from-today-you-will-get-it-for-just-100rs-2024-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं ने निकाल दिया तगड़ा ऑफर, आज से मात्र इतने में मिलेगा टिकट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं ने निकाल दिया तगड़ा ऑफर, आज से मात्र इतने में मिलेगा टिकट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 07:45 AM IST
सार
'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे फिल्म के निर्माता काफी गदगद नजर आ रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए पांच हफ्तों से ज्यादा का समय बीत चुका है और इसे अभी भी दर्शक मिल रहे हैं। छठे हफ्ते में भी ठीक-ठाक दर्शक फिल्म देखने के लिए आए, इसके लिए एक खास ऑफर निकाला गया है।
'कल्कि 2898 एडी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे फिल्म के निर्माता काफी गदगद नजर आ रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए पांच हफ्तों से ज्यादा का समय बीत चुका है और इसे अभी भी दर्शक मिल रहे हैं। छठे हफ्ते में भी ठीक-ठाक दर्शक फिल्म देखने के लिए आए, इसके लिए एक खास ऑफर निकाला गया है।
2 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम @kalki2898ad
'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं ने इसके टिकट का दाम केवल 100 रुपये कर दिया है। यह ऑफर आज से शुरू हो रहा है। यह बचत वाला ऑफर पूरे भारत के लिए जारी किया गया है। ऐसे दर्शक जो 'कल्कि 2898 एडी' देखना चाहते हैं, लेकिन अभी तक किसी कारण से ऐसा नहीं कर पाए, उनके लिए तो यह शानदार ऑफर है। बता दें कि टिकट के इस दाम में कर शामिल नहीं है।
3 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
100 रुपये की टिकट का यह ऑफर 09 अगस्त, 2024 तक जारी रहेगा। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन में और भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। संतोष नारायणन ने इसका संगीत तैयार किया है।
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, कमल हासन, शोभना और राजेंद्र प्रसाद समेत कई कलाकारों ने काम किया हैं। दर्शकों को दुलकर सलमान, विजय देवरकोंडा और निर्देशक एसएस राजामौली का कैमियो भी देखने को मिला है। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज द्वारा किया गया है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में 128.5 करोड़ रुपये, तीसरे में 56.1 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 24.4 करोड़ रुपये और पांचवे हफ्ते में हुई अभी तक की कमाई को जोड़े तो इसने देशभर में 634.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1028.25 करोड़ हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।