फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki Koechlin: अजब प्रेम की गजब कहानी है कल्कि की लव लाइफ, पॉलीएमरी रिलेशनशिप में रहीं, बनीं बिन ब्याही मां

Fri, 10 Jan 2025 09:30 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 10 Jan 2025 09:30 AM IST
सार

Kalki Koechlin Birthday: आज अभिनेत्री कल्कि केकलां का 41वां जन्मदिन है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। कल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही हैं। आइए जानते हैं उनके लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से…

विज्ञापन
Kalki Koechlin birthday Special know about love life Polyamory Relationship and divorce with anurag kashyap
कल्कि केकलां - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री कल्कि केकलां अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। अभिनेत्री ने भले ही अपने करियर में ज्यादा फिल्में ना की हो, लेकिन जितनी भी फिल्में की अपनी अदाकारी के लिए सराही गईं। फिल्म ‘देव डी’ से बॉलीवुड में शुरुआत करने के बाद उन्होंने कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए। वह अपने ग्लैमरस अंदाज और अदाओं से लाखों फैंस को दीवाना बनाया। आज अभिनेत्री का जन्मदिन है। आइए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को जानते हैं।


 
Kalki Koechlin birthday Special know about love life Polyamory Relationship and divorce with anurag kashyap
कल्कि केकलां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘देव डी’ से की करियर की शुरुआत
कल्कि केकलां का जन्म जन्म 10 जनवरी 1984 को भारत के पुडुचेरी में हुआ। हालांकि उनके माता-पिता फ्रांसीसी नागरिक हैं। कल्कि ने अपना अधिकांश समय भारत में ही गुजारा। बचपन से ही वह अभिनय के क्षेत्र की ओर आकर्षित रहीं। उन्होंने गोल्डस्मिथ, लंदन विश्वविद्यालय में नाटक का अध्ययन किया और एक स्थानीय थिएटर कंपनी के साथ काम किया। भारत लौटने के बाद, उन्होंने साल 2009 में ‘देव डी’ में चंदा के रूप में अपनी शुरुआत की और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।  


 
Kalki Koechlin birthday Special know about love life Polyamory Relationship and divorce with anurag kashyap
कल्कि केकलां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुराग कश्यप और कल्कि केकलां की लव स्टोरी
कहते हैं कि अनुराग कश्यप और कल्कि केकलां की लव स्टोरी ‘देव डी’ के सेट पर ही शुरु हो गई थी। फिल्म के सेट पर ही दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। साल 2011 में अनुराग और कल्कि ने शादी कर ली। दोनों के बीच 11 साल उम्र का अंतर था। हालांकि, उनकी यह शादी ज्यादा नहीं चली। दोनों ने शादी के चार साल बाद ही एक-दूसरे से तलाक ले लिया। उनके तलाक की असली वजह तो सामने नहीं आई, लेकिन कहा जाता है कि बेवफाई की अफवाहों के चलते दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki Koechlin birthday Special know about love life Polyamory Relationship and divorce with anurag kashyap
कल्कि केकलां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुराग से अलग होकर बनाया विदेशी बॉयफ्रेंड
अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद कल्कि की मुलाकात गाय हर्शबर्ग से हुई। उन्होंने एक दूसरे को डेट किया और रिलेशनशिप में आ गईं। इस दौरान वह प्रेग्नेंट भी हो गई थी। शादी से पहले कल्कि की प्रेग्नेंसी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 


 
विज्ञापन
Kalki Koechlin birthday Special know about love life Polyamory Relationship and divorce with anurag kashyap
कल्कि केकलां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पॉलीएमरी रिलेशनशिप में रहीं कल्कि
अभिनेत्री कल्कि केकलां ने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह पॉलीएमरी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। पॉलीएमरी रिलेशनशिप दो शब्दों से मिलकर बना है। पॉलीमोरी शब्द ग्रीक के शब्द 'पॉली' और लैटिन के शब्द 'एमोर' से मिलकर बना है। 'पॉली' का मतलब होता है कई और, 'एमोर' का मतलब होता है प्यार। जब एक व्यक्ति कई लोगों के साथ संबंध में रहता है और सभी को एक दूसरे के बारे में पता होता है , उसे पॉलीएमरी रिलेशनशिप कहते हैं। हालांकि, यह उनके बीते हुए कल की बात है। इसे लेकर अभिनेत्री ने कहा था कि वह अब शादीशुदा हैं और ऐसी चीजों के लिए उनके पास टाइम नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed