{"_id":"68359638d94fd67cc7009e1f","slug":"kamal-haasan-praised-ali-fazal-says-you-are-the-important-actor-of-india-2025-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ali Fazal: कमल हासन ने अली फजल की जमकर की तारीफ, कहा- आप भारत के अहम अभिनेता हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ali Fazal: कमल हासन ने अली फजल की जमकर की तारीफ, कहा- आप भारत के अहम अभिनेता हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 27 May 2025 04:27 PM IST
सार
Kamal Haasan Praised Ali Fazal: कमल हासन ने एक प्रोग्राम में अली फजल की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि वह भारत के अहम अभिनेता हैं। अली फजल जल्द ही साउथ की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अली फजल, कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
कमल हासन साउथ के सुपर स्टार हैं। जल्दी ही उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' रिलीज होने वाली है। इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। फिल्म 'ठग लाइफ' के एक प्रोग्राम में दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने बॉलीवुड अभिनेता अली फजल की तारीफ की है। अली फजल जल्द ही साउथ सिनेमा में 'ठग लाइफ' से शुरुआत करने वाले हैं।
कमल हासन ने की अली फजल की तारीफ
एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कमल हासन अली फजल को संबोधित करते हुए कहते हैं 'अली आप हैं यहां? स्वागत है। मैंने आपको विशाल जी की फिल्म में देखा है। आप मुझे पसंद आए। मैंने सोचा कि मैं आपके साथ काम करूंगा। शुक्रिया। आप भारत के बहुत अहम अभिनेता हैं। हमारे घर के सिनेमा में आपका स्वागत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अली फजल और ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अली फजल का काम
आपको बता दें अली फजल ने '3 इडियट्स' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने फुकरे, सोनाली केबल, खामोशियां, हैप्पी भाग जाएगी, खूफिया जैसी फिल्मों में काम किया है। वह जल्द ही मेट्रो इन दिनों, लाहौर 1947 और ठग लाइफ में नजर आने वाले हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5: 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर देख खुश हुए यूजर्स, कुछ इस तरह की अक्षय कुमार की तारीफ
4 of 5
कमल हासन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमल हासन का काम
कमल हासन अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक और फिल्म निर्माता भी हैं। वह पांच साल की उम्र से सिनेमा की दुनिया में एक्टिव हैं। वह अब तक 230 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने तमिल के अलावा मलयालम, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और बंगाली भाषा की फिल्मों में काम किया है। कमल हासन ने साल 1960 में कालाथुर कन्नम्मा फिल्म से एक्टिंग की शुरूआत की थी। तब से अब तक वह फिल्मों में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ठग लाइफ ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब- @Saregamamusic
ठग लाइफ के बारे में
फिल्म ‘ठग लाइफ’ एक तमिल भाषा की गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को मणि रत्नम निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट को मणि रत्नम के साथ मिलकर कमल हासन ने लिखा है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। 'ठग लाइफ' में सान्या मल्होत्रा ने भी एक कैमियो किया है। कई नामी दक्षिण भारतीय कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 5 जून 2025 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।