फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: हेलीकॉप्टर से शूटिंग सेट पर जा रहे कमल हासन, तस्वीर में दिखा अभिनेता का डैशिंग अंदाज

Thu, 02 Feb 2023 10:40 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 02 Feb 2023 10:40 AM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan travel daily through helicopter for his film Indian 2 shooting spot see users reaction
कमल हासन - फोटो : social media

साउथ इंडस्ट्री और हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर कमल हासन किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज-कल कमल हासन अपनी सक्सेस राइड को एंजॉय कर रहे हैं। कमल हासन की फिल्म ‘विक्रम’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। हाल ही में, कमल हासन ‘इंडियन 2’ फिल्म के शूटिंग स्पॉट पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। कमल का यह स्वैग उनके फैंस को काफी पसंद आया। उनका यह अंदाज देखकर ऐसा लग रहा है कि कमल ने हेलीकॉप्टर को ही अपनी कैब बना लिया है और वह रोजाना अपने हेलीकॉप्टर से आते-जाते हैं।

 

Kamal Haasan travel daily through helicopter for his film Indian 2 shooting spot see users reaction
कमल हासन - फोटो : social media

अपनी फिल्म ‘विक्रम’ के सुपरहिट होने के बाद कमल हासन अपने दबंग अंदाज में फैंस के सामने आ रहे हैं। कमल हासन उन शख्सियत में से एक हैं, जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कमल हासन न कभी सरकार के खिलाफ जाकर एक पॉलिटिकल पार्टी को सपोर्ट करने में हिचकिचाते हैं और न ही अपनी लग्जरी लाइफ का शो ऑफ करने से पीछे हटते हैं। कमल हासन का स्टारडम साफ तौर पर देखा जा सकता है। हेलीकॉप्टर से कमल तिरुपति से गंडिकोटा पहुंचे। एक ट्वीट की मानें तो कमल हासन फिल्म के शूटिंग सेट पर रोजाना हेलीकॉप्टर से आ-जा रहे हैं। 

Lost: रिलीज के लिए तैयार 'लॉस्ट', पत्रकार की भूमिका में दिखाई देंगी यामी गौतम

Kamal Haasan travel daily through helicopter for his film Indian 2 shooting spot see users reaction
कमल हासन - फोटो : social media

हाल ही में, कमल हासन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें देखा जा सकता है कि वह फिल्म ‘इंडियन 2’ के शूटिंग सेट पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। अपनी इस एंट्री के फोटो के कैप्शन में कमल ने लिखा, ‘मेरे लोशन का अंदाजा लगाना बेहद आसान है।’  हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर के आगे खड़े कमल का अंदाज किसी सुपर हीरो से कम नहीं लगा। इस तस्वीर में कमल ने ग्रे टी शर्ट और  ब्राउन पैंट वियर किया, जिसमें वह बेहद डैशिंग लगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)

">http://

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan travel daily through helicopter for his film Indian 2 shooting spot see users reaction
कमल हासन - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन ने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा लिया है। वहीं, फैंस का मानना है कि अभिनेता आंध्र प्रदेश में शूटिंग नहीं बल्कि ‘थलापति 67’ फिल्म के लिए कश्मीर जा रहे हैं। कमल की तस्वीर पर यूजर्स ने कमेंट कर एक्टर से पूछना शुरू कर दिया कि कैमियो शूट करने  जा रहे हो न? खबरों के मुताबिक, कमल एजेंट विक्रम बनकर ‘थलापति 6’7 में कैमियो करने वाले हैं, जो लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा हो सकती है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed