{"_id":"665c0863132d65c6d40c0558","slug":"kamal-hassan-indian-2-audio-launch-event-s-shankar-shares-update-about-his-film-many-stars-spotted-2024-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian 2: कमल हासन के मंच पर हाथ जोड़ते ही भावुक हुए हजारों फैंस, ‘इंडियन 2’ ऑडियो लॉन्च पर मौनी के लगे ठुमके","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Indian 2: कमल हासन के मंच पर हाथ जोड़ते ही भावुक हुए हजारों फैंस, ‘इंडियन 2’ ऑडियो लॉन्च पर मौनी के लगे ठुमके
कल रात चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में इंडियन 2' के ऑडियो लॉन्च का भव्य आयोजन किया गया। कमल हासन की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के ऑडियो लॉन्च में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को स्पॉट किया गया। चलिए आपको बताते हैं कि इस शानदार कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक एस. शंकर ने क्या कुछ कहा ---
2 of 5
इंडियन 2 ऑडियो लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
साल 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक फिल्म 'इंडियन 2' अब रिलीज को तैयार है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं कल फिल्म के मेकर्स ने एक मेगा कार्यक्रम के दौरान इन फिल्म के ऑडियो को लॉन्च किया। इस दौरान कमल हासन से लेकर फिल्म के निर्देशक एस. शंकर भी मौजूद रहे।
3 of 5
इंडियन 2 ऑडियो लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'इंडियन 2' के ऑडियो लॉन्च के दौरान निर्देशक एस. शंकर ने अपनी फिल्म के बारे में बातें करते हुए बोले, 'यह फिल्म कमल हासन के फैंस के लिए एक उपहार है। इस फिल्म एक हर दृश्य में उन्होंने लाजवाब काम किया है। इस फिल्म को देखकर आप निराश नहीं होंगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंडियन 2 ऑडियो लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'इंडियन 2' के ऑडियो लॉन्च के दौरान संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर भी वहां मौजूद थे। अनिरुद्ध रविचंदर के बारे में बातें करते हुए एस. शंकर ने कहा, 'इस फिल्म में रविचंदर में छह बेहतरीन गाने दिए हैं। सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं। इस कार्यक्रम में लोकेश कनगराज भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन 2 ऑडियो लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'इंडियन 2' के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे मौजूद रहे। इसमें रकुल प्रीत सिंह से लेकर काजल अग्रवाल और मौनी रॉय भी शामिल हैं। मौनी रॉय ने अपने डांस से 'इंडियन 2' के इस शानदार इवेंट को और यादगार बना दिया। गोल्डन ड्रेस में मौनी बला की हसीन दिख रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।