फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: कंगना ने शेयर किया 18 साल पुराना वीडियो, पहले जैसी दिखने की जताई इच्छा, महिलाओं को दिया संदेश

Sun, 15 Sep 2024 07:50 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 15 Sep 2024 07:50 AM IST
सार

कंगना रनौत ने 2006 में 'गैंगस्टर' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'वो लम्हे' में नजर आई थीं। हाल ही में, उन्होंने इसके म्यूजिक लॉन्च इवेंट से जुड़ा एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो पहले जैसी दिखने के लिए कुछ भी देने को तैयार हैं।
 
विज्ञापन
Kangana Ranaut shared old video of Woh Lamhe music launch wants to look like the way she looked back then
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह मेरी दूसरी फिल्म वो लम्हे के म्यूजिक लॉन्च का वीडियो है। उस वक्त मैं एक युवा लड़की थी और हर युवा लड़की की तरह मुझे अपने रूप-रंग से जुड़ी सभी चीजों से नफरत थी। कोई भी युवा महिला अपने को आकर्षक या फिर सुंदर नहीं मानती हैं।

Kangana Ranaut shared old video of Woh Lamhe music launch wants to look like the way she looked back then
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

उन्होंने आगे लिखा कि शायद यह उन्हें कमजोर और मासूम बना देता है। यहां तक कि मंच पर भी मैं खुद को लेकर अनिश्चित दिख रही हूं, मगर जैसी मैं पहले दिखती थी, वैसी दिखने के लिए कुछ भी देने को तैयार हूं। केवल लुक ही नहीं, बल्कि वैसी चुस्ती-फुर्ती भी, जिसकी उस वक्त मैंने सराहना नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut shared old video of Woh Lamhe music launch wants to look like the way she looked back then
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

कंगना ने महिलाओं के लिए संदेश देते हुए कहा कि आज आप सबसे कम उम्र की हैं, हर उम्र खूबसूरत होती है। अपने प्रति दयालु होना सीखें। भले ही आप खुद को सुंदर नही देख पा रही हो, लेकिन इस बात को जान लीजिए कि जब आप पीछे मुड़कर देखे रही होंगी तो आपको वो मिल जाएगी और आज ये भरोसा रखें कि आप सुंदर हैं।

IFFI 2024: सूचना और प्रसारण मंत्रालय का बड़ा एलान, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 से जुड़ी नई श्रेणी

विज्ञापन
Kangana Ranaut shared old video of Woh Lamhe music launch wants to look like the way she looked back then
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई। यह फिल्म आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, दिवंगत सतीश कौशिक और अनुपम खेर ने भी अभिनय किया है।

IC 814: पंजाब के पूर्व पुलिस प्रमुख ने किया हाईजैक आईसी 814 पर लिए फैसले का बचाव, दिल्ली को दी थी यह चेतावनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed