फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: 'क्वीन' ने बिखेरा शपथ ग्रहण समारोह में जलवा, तस्वीरें साझा कर लिखीं- फिल्म स्टार वाली चमक...

Mon, 10 Jun 2024 12:05 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 10 Jun 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares her bts clips on her instagram story wrote Happy to get my movie star glow back
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज उनका एक सपना सच हुआ जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की थी। आज जब वे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनने पहुंची तब उनके चेहरे पर एक अलग नूर देखने को मिल रहा था। कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरों को अपने फैंस के संग साझा भी किया है। साथ ही साथ उन्होंने अपने लुक के बारे में भी अपने चाहने वालों को डिटेल से बताया है। 

 
Kangana Ranaut shares her bts clips on her instagram story wrote Happy to get my movie star glow back
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत बॉलीवुड के बाद अब राजनीति में भी जलवा बिखेरने को तैयार हैं। उन्होंने मंडी लोकसभा सीट से शानदार जीत हासिल की है। खुद कंगना के लिए भी ये जीत जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबियों में से एक है। आज जब वे  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंची तब पूरे देश की निगाह हिमाचल की इस बेटी पर टिकी हुई थी। 
Kangana Ranaut shares her bts clips on her instagram story wrote Happy to get my movie star glow back
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत बॉलीवुड में अभिनय के अलावा अपने बेबाक बयान के लिए भी मशहूर हैं। वे जो भी करती हैं डंके की चोट पर करती हैं। अपने बयानों की तरह अभिनेत्री का फैशन का अंदाज भी काफी बोल्ड है। आज अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शपथ ग्रहण समारोह में जाने से पहले के दृश्यों को अपने फैन के संग साझा किया। साथ ही साथ उन्होंने पूछा कि मेरा यह लुक कैसा लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut shares her bts clips on her instagram story wrote Happy to get my movie star glow back
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत आज एक सिल्क की साड़ी में नजर आईं। अभिनेत्री ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हल्का सा मेकअप किया था और उन्होंने गले में एक राजसी अंदाज वाला हार पहना था।  सादगी में भी अभिनेत्री बला की खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर कंगना के इस लुक की काफी तारीफ हो रही है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज फिर से मैं अपने फिल्म स्टार वाले लुक में वापस आ गई हूं'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed