फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: असफल अभिनय करियर के कारण राजनीति में हुईं शामिल? शाहरुख का उदाहरण देकर जवाब देने से बचीं कंगना

Thu, 28 Mar 2024 10:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 28 Mar 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut was asked if she started her political career because she was failing as a movie star
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत को भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। अभिनेत्री अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राजनीति में एंट्री लेने के बाद से ही कंगना एक्शन मोड में आ गई हैं और एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना ने अब बताया है कि उन्होंने राजनीति क्यों जॉइन की है। आइए जानते हैं।

Kangana Ranaut was asked if she started her political career because she was failing as a movie star
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

 कंगना ने हाल ही में खुद को और शाहरुख खान को "सितारों की आखिरी पीढ़ी" बताया है। कंगना से पूछा गया कि क्या राजनीति में अभिनेत्री की एंट्री उनकी हालिया फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने का नतीजा है? इस पर कंगना ने कहा कि ऐसा नहीं है। कंगना ने शाहरुख खान का उदाहरण दिया, जिन्होंने 2023 में अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्में - पठान, जवान और डंकी दी है। अभिनेत्री ने कहा कि इन हिट फिल्मों से पहले फिल्मों शाहरुख ने भी मुश्किल दौर देखा था।

Kangana Ranaut was asked if she started her political career because she was failing as a movie star
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने आगे कहा, 'इस दुनिया में ऐसा कोई कलाकार नहीं है, जिसकी कभी फ्लॉप फिल्म न रही हो। 10 साल तक शाहरुख को कोई हिट नहीं मिली, लेकिन फिर 'पठान' चली। 7-8 साल तक मुझे कोई हिट नहीं मिली, फिर क्वीन ने मेरे करियर के लिए काम किया। फिर, मुझे 3-4 साल तक कोई हिट नहीं मिली और फिर मणिकर्णिका पर काम हुआ। अब उम्मीद है कि इमरजेंसी फिर मेरे करियर को पटरी पर लेकर आएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut was asked if she started her political career because she was failing as a movie star
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में कंगना रणौत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'कांग्रेस हमेशा से मेरे लिए एक भयावह पार्टी रही है। पार्टी में भाई-भतीजावाद मेरे लिए बेहद समस्याग्रस्त रहा है क्योंकि मैं अपनी (फिल्म) इंडस्ट्री में उसी प्रणाली का लक्ष्य थी।'

विज्ञापन
Kangana Ranaut was asked if she started her political career because she was failing as a movie star
इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल निभाती हुई नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म को कंगना ने ही डायरेक्ट किया है। इसमें कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाल नायर और श्रेयस तलपड़े अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Box Office: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने को तैयार गॉडजिला x कॉन्ग, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed