साउथ सुपरस्टार सूर्या की 'कंगुवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वे लगातार फिल्म से जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी पाने के लिए उत्सुक रहते हैं। ऐसे में आज फिल्म के निर्माताओं ने प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है। आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि सूर्या आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर 'कंगुवा' के निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'फायर सॉन्ग' जारी कर दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
Kanguva: सूर्या के जन्मदिन पर प्रशंसकों को बड़ा तोहफा, निर्माताओं ने रिलीज किया 'कंगुवा' का 'फायर सॉन्ग'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवा द्वारा निर्देशित सूर्या अभिनीत 'कंगुवा' के 'फायर' गाने में अभिनेता पहले कभी न देखे गए अवतार में खूंखार दिख रहे हैं। इस धमाकेदार गाने में सूर्या को खास अंदाज में दिखाया गया है और यह फिल्म में उनके किरदार को दर्शाता है। गाने से पता चलता है कि अभिनेता प्राचीन काल के एक भयंकर योद्धा की पोशाक में दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो 'कंगुवा' और उनके सहयोगियों द्वारा गाया गया एक जश्न मनाने वाला युद्ध गीत है। इस गाने में फिल्म के किसी अन्य किरदार को नहीं दिखाया गया है।
यह धमाकेदार गाना दिग्गज संगीतकार देवी श्री प्रसाद का एक दमदार ट्रैक है। फायर को वीएम महालिंगम, सेंथिल गणेश, शेनबागराज और दीप्ति सुरेश ने गाया है और इसके बोल विवेका ने लिखे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में सूर्या एक या दो नहीं, बल्कि तीन अवतारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अपनी भूमिका के लिए अभिनेता ने काफी बदलाव किए हैं। प्रत्येक किरदार का लुक अलग होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया है और यह फिल्म की कहानी में एक अलग तरह की जिज्ञासा पैदा करेगा।
'कंगुवा' को इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई अन्य बड़ी फिल्मों से बड़ी होने का दावा कर रही है। इसके अलावा इस फिल्म की शूटिंग भारत के विभिन्न महाद्वीपों के सात अलग-अलग देशों में की गई है।
निर्देशक सिरुथाई शिवा की 'कंगुवा' एक महत्वाकांक्षी फैंटसी एक्शन है फिल्म है, जिसे कथित तौर पर 350 करोड़ रुपये से अधिक के भारी बजट पर तैयार किया गया है। फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविकुमार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। पर्दे पर यह फिल्म 10 अक्तूबर को रजनीकांत की 'वेट्टैयन' से भिड़ेगी। साथ ही इसे 11 अक्तूबर को रिलीज होने वाली आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' का सामना भी करना होगा।