Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kanguva star Suriya worked at garment factory reveals mother being unable to repay Rs 25 Thousand loan
{"_id":"6719d96935c6d297610a73c5","slug":"kanguva-star-suriya-worked-at-garment-factory-reveals-mother-being-unable-to-repay-rs-25-thousand-loan-2024-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanguva: जब 25 हजार का कर्ज नहीं चुका पाईं मां, सूर्या को 1200 रुपये महीने पर कपड़ा फैक्ट्री में करना पड़ा काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kanguva: जब 25 हजार का कर्ज नहीं चुका पाईं मां, सूर्या को 1200 रुपये महीने पर कपड़ा फैक्ट्री में करना पड़ा काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:51 AM IST
सार
Surya: अनुभव प्राप्त करने के लिए सूर्या ने एक कपड़ा फैक्ट्री में लगभग तीन वर्षों तक 750 रुपये के शुरुआती वेतन पर काम किया। हाल ही में, अभिनेता ने अपने संघर्षों को लेकर खुलकर बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ एक्टर सूर्या इन दिनों अपनी फिल्म 'कुंगवा' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल भी जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान सूर्या ने इंडस्ट्री में स्ट्रगल के दिनों को याद किया और बताया कि उनकी मां 25 हजार रुपये का कर्ज चुकाने में असमर्थ थीं। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने 1,200 रुपये महीने पर कपड़ा फैक्ट्री में काम किया था। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने और क्या कहा है।
2 of 5
सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya
पिंकविला को दिए एक हालिया इंटरव्यू में सूर्या ने कहा, "यह एक लंबी कहानी होगी। मैं बस फैंस को यह बताना चाहता हूं कि मैं कैसा महसूस करता हूं और मेरे लिए इसका क्या मतलब है। मैं एक गारमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहा था और पहले 15 दिनों तक मैं ट्रेनी था। उन 15 दिनों के लिए मेरी सैलरी 750 रुपये थी।"
3 of 5
एसजे सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम @iam__sjsuryah
अभिनेता ने आगे कहा, "पहले छह महीनों तक उन्हें पता नहीं था कि मैं एक अभिनेता का बेटा हूं। तब मेरा मासिक वेतन 1,200 रुपये था। मैंने करीब तीन साल तक काम किया। इस समय तक मेरी सैलरी 8 हजार रुपये हो गई थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसजे सूर्या
- फोटो : इंस्टाग्राम @iam__sjsuryah
सूर्या ने आगे कहा, "घर पर एक स्थिति थी। एक दिन, मुझे नाश्ता परोसते समय मेरी मां ने मुझसे कहा, 'मैंने 25,000 रुपये उधार लिए हैं और तुम्हारे पिता को पता नहीं है'। मैं काफी हैरान था। मैंने सोचा, 'तुम क्या कह रही हो मां? पिताजी एक अभिनेता हैं। तुम 25,000 रुपये उधार नहीं ले सकती। हमारी बचत का क्या हुआ? हमारा बैंक बैलेंस क्या है?' उन्होंने कहा, 'यह कभी एक लाख से ज्यादा नहीं रहा'।"
विज्ञापन
5 of 5
सूर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने पिता के बारे में बात करते हुए सूर्या ने कहा, "पिताजी हमेशा ऐसे ही रहते हैं। वह कभी भी अपना वेतन नहीं मांगते। वह तब तक इंतजार करते हैं जब तक कि निर्माता उनका भुगतान नहीं कर देते। यह वह समय भी था जब पिताजी बहुत सारी फिल्में या प्रोजेक्ट नहीं कर रहे थे। लगभग 10 महीने का गैप था। जब मैंने अपनी मां को 25 हजार रुपये जैसी छोटी रकम का भुगतान करने के लिए संघर्ष करते देखा, तो मुझे बहुत बुरा लगा। मैंने खुद से सोचा, 'मैं क्या कर रहा हूं?'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।