{"_id":"68dfead480559749c70fc774","slug":"kantara-chapter-1-box-office-collection-day-2-total-earning-of-rishab-shetty-film-2025-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kantara Chapter 1 Box Office: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा 'कांतारा चैप्टर 1' का जादू, जानें टोटल कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kantara Chapter 1 Box Office: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जारी रहा 'कांतारा चैप्टर 1' का जादू, जानें टोटल कमाई
Fri, 03 Oct 2025 08:55 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 03 Oct 2025 08:55 PM IST
सार
Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई अच्छी रही है। आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन।
विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के कलाकार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म साल 2002 में आई फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। दशहरा के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म की दूसरे दिन कमाई घटी है, फिर भी सम्मानजनक स्थिति में है। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : x
'कांतारा चैप्टर 1' की दूसरे दिन की कमाई
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' के दूसरे दिन के कलेक्शन के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। दूसरे दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 32.86 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन फिल्म की कमाई 61.85 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक कुल 94.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
फिल्म का रिव्यू पढ़ें: Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला

फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1'
- फोटो : x
'कांतारा चैप्टर 1' की स्टारकास्ट
'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी ने अहम किरदार निभाया है। वही इसके निर्देशक और लेखक भी हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया, रुक्मिणि वसंत और जयराम ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसका निर्माण होमब्ले फिल्म्स ने किया है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शकों को पता चला है कि इसका तीसरा पार्ट भी आएगा। इसका जिक्र फिल्म के आखिर में है।

कैसी है फिल्म की कमाई?
खबरों के मुताबिक फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से देखा जाए तो पहले दिन फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई की थी। दूसरे दिन का कलेक्शन भी अच्छा है। अगर इसकी कमाई इसी रफ्तार से जारी रही तो यह फिल्म जल्द ही ब्लॉकबस्टर साबित होगी। फिल्म की दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो इसने इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'गेम चेंजर' और 'ओजी' को पीछे छोड़ दिया है।

कांतारा चैप्टर 1 ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
जहां 'कांतारा चैप्टर 1' भारत में अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं इसने विदेशों में भी परचम लहराया है। पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म ने पहले दिन 89 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इस तरह से यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।