सब्सक्राइब करें

Kantara Chapter 1 Box Office: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, जानें चौथे दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 05 Oct 2025 08:29 PM IST
सार

Kantara Chapter 1 Day 4 Box Office: आज रविवार को 'कांतारा चैप्टर 1' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जानें फिल्म की कुल कमाई।

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 day 4 box office collection and its total earning
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : अमर उजाला

साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी अभिनीत 'कांतारा चैप्टर 1' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा दिया था। आज रविवार को फिल्म ने अभी तक शानदार कलेक्शन करते हुए भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चलिए जानते हैं कि 'कांतारा चैप्टर 1' ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

Trending Videos
Kantara Chapter 1 day 4 box office collection and its total earning
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : x

चौथे दिन कमाए इतने करोड़
'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 61.85 करोड़ रुपये से ताबड़तोड़ शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म का जादू बरकरार रहा है। आज रविवार यानी कि चौथे दिन फिल्म ने ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक 50.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि देर रात 'कांतारा चैप्टर 1' के कलेक्शन में बढ़त की उम्मीद है। वहीं फिल्म ने शनिवार को 55 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 day 4 box office collection and its total earning
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : x

चार दिनों में ही पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा
ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत 'कांतारा चैप्टर 1' ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अभी तक भारतीय कलेक्शन के मुताबिक 212.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यानी की फिल्म ने मात्र चार दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक शानदार रिकॉर्ड है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 

Kantara Chapter 1 day 4 box office collection and its total earning
फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' - फोटो : x

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'कांतारा 2' वहीं से शुरू होती है जहां पिछला भाग खत्म हुआ था। एक बच्चा सवाल पूछता है? जिसके जवाब में उसे एक दंत कथा सुनाई जाती है। कहानी कदंब साम्राज्य के दौर की है। एक तरफ ईश्वर के मधुबन में भगवान शिव के उपासक कांतारा गांव वाले रहते हैं दूसरी तरफ राजा विजयेंद्र (जयराम) का बांगरा साम्राज्य है। राजा विजयेंद्र के दादा ईश्वर के मधुबन को हड़पना चाहते थे पर दैव ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। इसी पर आधारित है कहानी। 

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 day 4 box office collection and its total earning
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

इन कलाकारों से सजी है फिल्म
'कांतारा चैप्टर 1' फिल्म को होमब्ले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया, रुक्मणि वसंत और जयराम जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इसे साथ ही आपको बताते चलें कि फिल्म के तीसरे भाग का एलान भी हो चुका है, जिसने फैंस के मन में रोमांच पैदा कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed