सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: चौथे दिन 200 करोड़ क्लब में शामिल ‘कांतारा’, जानिए SSKTK और बाकी फिल्मों का हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 06 Oct 2025 07:55 AM IST
सार

Sunday Box Office Collection: फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ चाद दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर साउथ इंडियन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने अपने कलेक्शन से हैरान कर दिया है। जानिए, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के अलावा बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari OG And Jolly LLB 3 Sunday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

ऋषभ शेट्टी की साउथ इंडियन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ काे लेकर दर्शकों में अच्छा-खासा क्रेज देखा जा रहा है। वीकएंड पर इस फिल्म जमकर कमाई की है। कुल कलेक्शन भी 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। 200 करोड़ रुपये की कमाई फिल्म ने महज चार दिन में कर ली है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। 

Trending Videos
Kantara Chapter 1 Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari OG And Jolly LLB 3 Sunday Box Office Collection
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने चौथे दिन की कितनी कमाई 
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने चौथे दिन यानी रविवार को 61.5 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को भी इस फिल्म ने 55 करोड़ रुपये की कमाई थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 223.82 करोड़ रुपये हो चुका है। चार दिन में ही यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म  ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बजट 125 करोड़ रुपये बताया गया है। ऐसे में देखें तो फिल्म अपना बजट भी वसूल कर चुकी है। 

ये खबर भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari OG And Jolly LLB 3 Sunday Box Office Collection
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण और जान्हवी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का कलेक्शन 
जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रविवार को 7.75 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को भी फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 30 करोड़ रुपये ही हुआ है। 
Kantara Chapter 1 Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari OG And Jolly LLB 3 Sunday Box Office Collection
फिल्म 'ओजी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘दे कॉल हिम ओजी’ की 11वें दिन की कमाई 
पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ को सिनेमाघरों में 11 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने रविवार को 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। शनिवार को भी इस फिल्म ने 4.6 करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। इसका कुल कलेक्शन 183 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘ओजी’ के मेकर्स का दावा है कि इसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। 
 
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari OG And Jolly LLB 3 Sunday Box Office Collection
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'जॉली एलएलबी 3' ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री
अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को भी सिनेमाघरों में 17 दिन हो चुके है। फिल्म ने रविवार को 2.20 करोड़ रुपये कमाए, वहीं शनिवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 108.10 करोड़ रुपये हो चुका है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed