Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kantara Chapter 1 Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari They Call Him OG Jolly LLB 3 Box Office Collection
{"_id":"68edb2dcb31e2462730cddda","slug":"kantara-chapter-1-sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-they-call-him-og-jolly-llb-3-box-office-collection-2025-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12वें दिन 450 करोड़ के पार हुई 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई, 'सनी संस्कारी...' समेत जानें बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
12वें दिन 450 करोड़ के पार हुई 'कांतारा चैप्टर 1' की कमाई, 'सनी संस्कारी...' समेत जानें बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:48 AM IST
सार
Box Office Collection Report: इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों 'दे कॉल हिम ओजी', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'जॉली एलएलबी 3' के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। 'कांतारा चैप्टर 1' ने एक रिकॉर्ड दर्ज किया है।
साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों के लिए सोमवार का दिन मिला-जुला रहा। साउथ की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' और 'दे कॉल हिम ओजी' की कमाई में गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं बॉलीवुड की फिल्मों 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' और 'जॉली एलएलबी 3' ने भी कुछ खास नहीं किया। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया था। दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई घटी है। 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 13.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 451.91 करोड़ रुपये हो गया है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन और जान्हवी कूपर की अदाकारी वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की वीकएंड पर कमाई बढ़ी थी। सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। 12वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म का कुल कलेक्शन 51 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 5
दे कॉल हिम ओजी का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दे कॉल हिम ओजी
पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' की दूसरे हफ्ते के बाद कमाई में गिरावट आई थी। वीकएंड पर फिल्म की कमाई को एक बार फिर बूस्ट मिला। सोमवार को फिल्म की कमाई में फिर से गिरावट दर्ज की गई। 19वें दिन इसने महज 49 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की टोटल कमाई 192.12 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
जॉली एलएलबी 3
बॉलीवुड फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में तीसरे हफ्ते के बाद गिरावट दर्ज की गई थी। वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की। सोमवार को इसकी कमाई में दोबारा गिरावट देखने को मिली। 25वें दिन फिल्म ने सिर्फ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस फिल्म ने अब तक कुल 113.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।