फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के हाथ लगी एक और फिल्म? इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

Sun, 29 Jan 2023 11:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 29 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma is going to join hands with Bhushan Kumar films reveals director Raaj Shaandilyaa
कपिल शर्मा - फोटो : social media

पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा' के जरिए लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। कपिल शर्मा कॉमेडी शो के अलावा कुछ फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं। अब खबर आ रही है कि वह एक और फिल्म में काम करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा एक बार फिर फिल्मों में अभिनय करने आने वाले हैं और अपने फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं। खबर है कि कपिल जल्द ही ‘ड्रीम गर्ल’ के डायरेक्टर राज शांडिल्य की नई फिल्म में नजर आएंगे।

Kapil Sharma is going to join hands with Bhushan Kumar films reveals director Raaj Shaandilyaa
कपिल शर्मा - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा और राज शांडिल्य की दोस्ती काफी अच्छी और पुरानी है। इन दोनों ने 'कॉमेडी सर्कस' के सेट पर एक साथ काम किया है। हाल ही में, एक इंटरव्यू में राज शांडिल्य ने खुलासा किया है कि उनकी फिल्म को लेकर अभी कुछ तय नहीं किया गया है। वह और कपिल शर्मा लगातार एक-दूसरे के टच में बने हुए हैं और एक फिल्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं। अभी ऐसा कुछ नहीं है, जिस पर चर्चा की जाए। वह किसी ऐसी चीज के साथ आने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे पहले आजमाया नहीं गया है और ना ही देखा गया है।

KRK: केआरके ने फिल्म मेकर्स को दी हिदायत, बोले- पठान ने बॉलीवुड को रफ्तार दी है इसे बनाए रखें

Kapil Sharma is going to join hands with Bhushan Kumar films reveals director Raaj Shaandilyaa
कपिल शर्मा - फोटो : social media

बता दें कि राज शांडिल्य ने प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ काम करने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके कुछ कॉन्सेप्ट हैं, जिन्हें भूषण कुमार प्रोड्यूस करना चाहते हैं। राज शांडिल्य ने ये भी बताया कि वह कुछ ऐसा प्रयोग करना चाहते हैं, जिसे भारतीय सिनेमा ने पहले नहीं देखा हो। उन्होंने कहा, 'हम जरूर एक फिल्म साथ में करेंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे, हमारी बातचीत अभी जारी है।'

Jyoti Singh: पवन सिंह के नाम ज्योति ने लिखा खुला खत? बोलीं- 'दुआ है इस साल तेरे सामने ही न आऊं'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma is going to join hands with Bhushan Kumar films reveals director Raaj Shaandilyaa
कपिल शर्मा - फोटो : social media

गौरतलब है कि कपिल शर्मा पहले भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पहली फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया था। वहीं, उनकी दूसरी फिल्म 'फिरंगी' को लोगों ने पसंद नहीं किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। अब कपिल शर्मा डायरेक्टर नंदिता दास की फिल्म 'ज्विगाटो' में काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed