सब्सक्राइब करें

TGIKS: फिर दर्शकों का मनोरंजन करेगी कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर की जोड़ी, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का ट्रेलर रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 23 Mar 2024 04:46 PM IST
सार

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के दोबारा साथ काम करने का प्रतीक है। साल 2017 में एक विवाद के बाद दोनों अलग हो गए थे।  

विज्ञापन
Kapil Sharma Sunil Grover The Great Indian Kapil Show Trailer Out Comedian Returning with His Gang on Netflix
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो से लोगों के दिलों पर राज करने वाले कपिल शर्मा अब ओटीटी पर इसी तरह के एक कॉमेडी शो में नजर आने वाले हैं। कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर एक नए कॉमेडी शो के साथ वापसी कर रहे हैं। शो की शुरुआत से एक सप्ताह पहले आज शनिवार को शो का पहला ट्रेलर जारी किया गया है। इसे देखने के बाद लग रहा है कि शो काफी हद तक पहले जैसा ही है। एक चिट-चैट सेगमेंट में सेलिब्रिटी मेहमानों को दिखाया गया है। 

Kapil Sharma Sunil Grover The Great Indian Kapil Show Trailer Out Comedian Returning with His Gang on Netflix
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के दोबारा साथ काम करने का प्रतीक है। साल 2017 में एक विवाद के बाद दोनों अलग हो गए थे। शो के पहले ट्रेलर में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आमिर खान, दिलजीत दोसांझ, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे मेहमान शामिल हुए। टीवी पर शो के पिछले सीजन के मुकाबले इस नए शो में सितारों की उपस्थिति उनकी आगामी फिल्मों से जुड़ी नहीं होगी।  

Mahima Chaudhry: स्तन कैंसर जागरूकता पर महिमा ने की महिला पुलिस से बातचीत, नए लुक में दिखा ग्लैमरस अंदाज

Trending Videos
Kapil Sharma Sunil Grover The Great Indian Kapil Show Trailer Out Comedian Returning with His Gang on Netflix
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया

शो के ट्रेलर में देखने को मिला कि कपिल और सुनील शो में अपनी लड़ाई का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दिए। ट्रेलर में कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह भी दिखाई दी हैं। इस शो के टेलीविजन के आखिरी सीजन में ये सभी साथ में दिखाई दिए थे। कपिल का शो नेटफ्लिक्स पर साप्ताहिक स्ट्रीम होगा। हर शनिवार को शो का एक नया एपिसोड दर्शकों का मनोरंजन कराएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Sunil Grover The Great Indian Kapil Show Trailer Out Comedian Returning with His Gang on Netflix
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल 2013 से इसी तरह के शो बना रहे हैं उन्होंने पहली बार कॉमेडी नाइट्स विद कपिल लॉन्च किया था। कपिल 2022 में पहली बार नेटफ्लिक्स पर आई एम नॉट डन येट नामक स्टैंड-अप स्पेशल में नजर आए थे। तब से खबर थी कि वह नेटफ्लिक्स पर शो करते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि 2023 में इसकी घोषणा कर दी गई थी। 

Jannat 3: 'जन्नत 3' को लेकर फैंस के लिए आया बड़ा अपडेट, फिल्म के तीसरे भाग को लेकर इमरान ने किया यह खुलासा

विज्ञापन
Kapil Sharma Sunil Grover The Great Indian Kapil Show Trailer Out Comedian Returning with His Gang on Netflix
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : सोशल मीडिया

शो को लेकर सुनील ग्रोवर ने कहा कि कपिल के साथ दोबारा जुड़ना घर वापसी जैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो में घर वापसी जैसा महसूस हो रहा है। हमने वहीं से शुरू किया जहां से छोड़ा था। ट्रेलर में हमारे शो में किए गए पागलपन और मस्ती की एक छोटी सी झलक है।' यह शो 30 मार्च से शुरू हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed