{"_id":"6669aa20e637f9bbce0ded66","slug":"karan-johar-talks-about-kangana-ranaut-slap-incident-says-i-dont-support-verbal-or-physical-violence-2024-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: कंगना के थप्पड़ कांड पर करण का बयान, बोले- मैं किसी भी प्रकार के हिंसा का समर्थन नहीं करता हूं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karan Johar: कंगना के थप्पड़ कांड पर करण का बयान, बोले- मैं किसी भी प्रकार के हिंसा का समर्थन नहीं करता हूं
Wed, 12 Jun 2024 07:53 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 12 Jun 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
करण जौहर कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सात साल से कंगना रणौत और करण जौहर के बीच एक मौखिक कोल्ड-वॉर चल रहा है। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत ने कई मौकों पर करण जौहर के खिलाफ कई बातें बोली हैं वहीं करण भी कंगना को जवाब देने से पीछे नहीं हटे हैं, लेकिन आज कुछ अलग हुआ है। पिछले दिनों कंगना के साथ चंडीगढ़ हवाईअड्डे पर एक घटना घटी थी। आज करण जौहर ने उसी विषय पर पहली बार कुछ कहा है। चलिए जानते हैं कंगना के थप्पड़ कांड पर बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक ने क्या प्रतिक्रिया दी है --
करण जौहर कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टग्राम
आज करण जौहर अपने अगले प्रोडक्शन हॉउस की फिल्म 'किल' के ट्रेलर रिलीज के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उसी दौरान उनसे किसी ने सवाल किया कि वे कंगना के साथ हुए थप्पड़ कांड के बारे में क्या सोचते हैं। इस सवाल के जवाब में निर्देशक ने कहा, 'मैं किसी भी प्रकार के शारीरिक या मौखिक हिंसा का समर्थन नहीं करता हूं'।
करण जौहर कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टग्राम
सोशल मीडिया पर करण जौहर का यह बयान वायरल हो रहा है। कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए करण की तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि अब पुरानी बातों को भुला कर दोनों को ही आगे बढ़ जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
करण जौहर कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टग्राम
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। आज से कई वर्ष पूर्व उन्होंने करण जौहर को 'मूवी माफिया' और 'नेपोटिज्म' को बढ़ावा देने वाले निर्देशक का टैग दे दिया था और वहीं से दोनों के रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
करण जौहर कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रणौत की बातों से खफा हो कर करण जौहर ने भी कंगना को विक्टम कार्ड खलने से मना किया था। वहीं आज करण की बातों से लग रहा है कि वे पुराणी बातों को भूल चुके हैं। कंगना रणौत भी इन दिनों अभिनय से ब्रेक लेकर राजनीति में अपना जलवा बिखेर रही हैं। 2024 के चुनाव में वे मंडी लोकसभा सीट से जीत कर अब लोकसभा की सदस्य बन गई हैं।