{"_id":"68e73801d2c85c5aaa08cf4a","slug":"kareeena-kapoor-did-not-compromise-on-acting-after-marriage-to-saif-ali-khan-2025-10-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैफ से शादी के बाद भी इस बात पर करीना ने कभी नहीं किया समझौता, पैसों को लेकर भी साफ किया अपना नजरिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
सैफ से शादी के बाद भी इस बात पर करीना ने कभी नहीं किया समझौता, पैसों को लेकर भी साफ किया अपना नजरिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:50 AM IST
सार
Kareena Kapoor On Wealth: हाल ही में करीना कपूर ने पैसों को लेकर अपना नजरिया पेश किया। उन्होंने बताया है कि शादी के बाद उन्होंने किस चीज से समझौता नहीं किया है।
विज्ञापन
करीना कपूर, सैफ अली खान
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री करीना कपूर खान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने ऐसा मकाम हासिल किया है, जिसका सपना कई लड़कियां देखती हैं। उनकी जिंदगी लोगों को दिखाती है कि महिलाओं के लिए आजादी, खासकर आर्थिक आजादी कितनी जरूरी है।
Trending Videos
करीना कपूर खान का फिटनेस सीक्रेट
- फोटो : Instagram/kareenakapoorkhan
पैसों को लेकर करीना का नजरिया बदला
हाल ही में करीना कपूर दिल्ली में एक प्रोग्राम में पहुंचीं। यहां उन्होंने यह बताया कि कैसे वर्षों में उनका पैसों को लेकर नजरिया बदल गया है। उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि पैसों को लेकर मेरा नजरिया बदल गया है। जाहिर है, पिछले 26 वर्षों से काम करने से मेरे लिए यह पूरी तरह से बदल गया कि मैं पैसों को कैसे देखती हूं।'

अभिनेत्रियां पुरुषों जितना वेतन चाहती हैं
करीना ने आगे कहा 'आजकल अभिनेत्रियां भी यह कहने लगी हैं कि उन्हें अपने पुरुष समकक्षों के बराबर भुगतान मिलना चाहिए। इसलिए मुझे लगता है कि इसने महिलाओं को भी एक नया नजरिया दिया है। यह दिखाता है कि आज पैसों का क्या मतलब है। मुझे लगता है कि यह सिर्फ बैंक में पैसे होने से कहीं ज्यादा है।
यह खबर भी पढ़ें: कौन हैं कृष पाठक? 'बिग बॉस 4' फेम सारा खान से की शादी, 'रामायण' से भी है कनेक्शन

एक्टिंग की आजादी चाहती थीं करीना
महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर अपने विचार साझा करते हुए 'जब वी मेट' स्टार ने बताया कि उन्होंने शादी के बाद भी कभी अपनी एक्टिंग की स्वतंत्रता पर समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा 'आज लोग जीवन का अनुभव लेना चाहते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह अनुभव समय के साथ आता है। यह अनुभव काम करके, शादी करके आता है। फिर आपको लगता है कि आप अपनी खुद की आजादी चाहते हैं। ऐसा मेरे साथ हुआ।' करीना ने आगे कहा 'मैं हमेशा चाहती थी कि मैं एक अभिनेत्री के रूप में अपनी आजादी रखूं। यहां तक कि जब मैंने सैफ से शादी की तब भी। मुझे लगता है कि मैं अपने पैसों को हर दिन एन्जॉय करूं।'

करीना कपूर
- फोटो : एक्स
करीना का वर्कफ्रंट
करीना कपूर ने हाल ही में निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग शुरू की है। इसमें वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।

कमेंट
कमेंट X