फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना का खुलासा: सिजेरियन ऑपरेशन से हुआ था तैमूर, 14 दिनों तक आई थीं ये परेशानियां

Wed, 11 Aug 2021 11:24 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 11 Aug 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor reveals Taimur was an 'abrupt Caesarean' she had 'literally no milk for 14 days'
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में एक किताब लिखी है। उन्होंने यह किताब गर्भावस्था पर लिखी है जिसमें कई खुलासे किए हैं। करीना कपूर खान ने इस किताब में बताया है कि उन्होंने तैमूर के पैदाइश के वक्त 14 दिन तक दूध नहीं पिया था। इसी किताब में उन्होंने खुलासा किया है कि तैमूर का जन्म सिजेरियन हुआ था। करीना के दो बच्चे हैं। पहला तैमूर और दूसरा जहांगीर। इनदिनों वह अपने दूसरे बेटे के नाम को लेकर काफी चर्चाओं में हैं और इसे लेकर उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है। करीना ने अपनी किताब में प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याओं का उल्लेख किया है। उन्होंने हाल ही में बताया था कि उन्हें प्रेग्नेंसी में होने वाली समस्याओं ने बहुत परेशान किया था। वो भी रोज सुबह मॉर्निंग सिकनेस से परेशान रहती थीं। इस चक्कर में कई बार उन्हें एंग्जायटी हो जाती थी। उन्होंने बताया था, तैमूर के जन्म के बाद मैं उसे दूध नहीं पिला पाती थी। 



 

Kareena Kapoor reveals Taimur was an 'abrupt Caesarean' she had 'literally no milk for 14 days'
रणधीर कपूर - फोटो : Social media

करीना के किताब का नाम 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल' है। किताब के लॉन्च इवेंट में उन्होंने करण जौहर से बातचीत करते हुए बताया था कि उनकी दो प्रेग्नेंसी कितनी अलग थीं। इस किताब में उन्होंने इसे लेकर विस्तार से लिखा है। उन्होंने लिखा है कि तैमूर सिजेरियन हुआ और मैंने 14 दिनों तक दूध नहीं पिया था। मेरी मां और नर्स तैमूर के पैदाइश के वक्त मेरे पास मंडरा रहे होते थे और सोच रहे होते थे कि मैं तैमूर को स्तनपान क्यों नहीं करा पा रही।

Kareena Kapoor reveals Taimur was an 'abrupt Caesarean' she had 'literally no milk for 14 days'
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

उन्होंने बताया कि जहांगीर के पैदाइश के वक्त स्थिति अगल थीं और मैं उसे स्तनपान करा पा रही थी। उन्होंने लिखा है कि जहांदीर को स्तनपान करा पाना एक उपलब्धि की तरह लगा। करीना और सैफ का दूसरा बेटा जहांगीर इसी साल फरवरी में हुआ है। जबकि, तैमूर को चार साल हो गए हैं। करीना ने माना है कि उनकी पहली पहली प्रेग्नेंसी आसान रही, जबकि दूसरी प्रेग्नेंसी ज्यादा 'मुश्किल' थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor reveals Taimur was an 'abrupt Caesarean' she had 'literally no milk for 14 days'
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

उनका कहना है कि तैमूर की तुलना में मेरी दूसरी प्रेग्नेंसी बेहद मुश्किल थी। उन्होंने लिखा है कि मैं बैठकर सोचती कि मुझे नहीं लगता कि मैं यह कर सकती हूं, मुझे नहीं लगता कि कुछ भी ठीक होने वाला है। करीना ने यह भी कहा कि कोविड -19 ने उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया। वह गर्भावस्था के आखिरी तिमाही के दौरान बाहर कदम रखने से डरती थी।

विज्ञापन
Kareena Kapoor reveals Taimur was an 'abrupt Caesarean' she had 'literally no milk for 14 days'
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : Social Media

आपको बता दें कि करीना को आखिरी बार 2020 की फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था। वह अपनी अगली हॉलीवुड हिट फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी। इसके अलावा करीना अब बतौर निर्माता भी काम करने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed