Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Karisma Kapoor looking stunning in her new photos Fashion designer Masaba Gupta wrote Shes the chicest
{"_id":"66686ab47bbd7bdc7f0c2ae0","slug":"karisma-kapoor-looking-stunning-in-her-new-photos-fashion-designer-masaba-gupta-wrote-shes-the-chicest-2024-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karisma Kapoor: 50वें जन्मदिन से पहले लोलो ने करवाया बोल्ड फोटो शूट, फैंस ने दिया 'टाइम लेस ब्यूटी' का टैग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karisma Kapoor: 50वें जन्मदिन से पहले लोलो ने करवाया बोल्ड फोटो शूट, फैंस ने दिया 'टाइम लेस ब्यूटी' का टैग
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर कुछ ही दिनों में 50 साल की हो जाएंगी, लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई भी कमी नजर नहीं आ रही है। हर गुजरते दिन के साथ उनकी खूबसूरती और निखरती जा रही है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक फोटो शूट करवाया है और उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। चलिए देखते हैं करिश्मा को उनके नए अंदाज में --
2 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर बॉलीवुड में अपने अभिनय के अलावा अपने स्टाइलिश अंदाज और फिटनेस के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 'राजा हिंदुस्तानी' से लेकर 'हीरो नंबर वन' और 'बीवी नंबर वन' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं इन दिनों अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं।
3 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में करिश्मा कपूर ने एक मैगजीन के लिए कवर फोटो शूट करवाया है। फोटो में अभिनेत्री पेस्टल ब्लू टॉप के साथ बेज ट्रेंच कोट और मैचिंग प्लीटेड पैंट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए हल्का सा मेकअप किया है। उनके बाल खुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर के इस खूबसूरत अंदाज पर उनके फैंस प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'ये बॉलीवुड की टाइमलेस ब्यूटी हैं। इनके टक्कर में आज भी कोई नहीं है'। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'ये पिछले 25 वर्षों से बिल्कुल ऐसी ही नजर आ रही हैं। आखिर इनकी खूबसूरती का राज क्या है'।
विज्ञापन
5 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर पिछले दिनों फिल्म 'मर्डर मुबारक' में नजर आई थीं। दर्शकों ने इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद भी किया था। वहीं करिश्मा इन दिनों अपने परिवार के संग समय बिता रही हैं। फैशन डिजाइनर मसाबा ने भी करिश्मा के लिए लिखा है, 'ये बॉलीवुड की फैशननिस्ता हैं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।