अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह इंतजार एक दिन बाद पूरा होने जा रहा है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। बच्चों के लिए भी इसमें एक गाना खासतौर से जोड़ा गया है। गाने का नाम है 'हुक्कुश फुक्कुश'। और ये आज रिलीज कर दिया गया है।
Bhool Bhulaiyaa 3 Song: रिलीज से पहले 'भूल भुलैया 3' का एक और गाना आया सामने, सोनू निगम ने लगाए हैं सुर
फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट एकदम नजदीक है। सिर्फ एक दिन का और इंतजार है, उसके बाद यह सिल्वर स्क्रीन पर आ जाएगी। फिल्म की रिलीज से पहले बुधवार को मेकर्स ने फिल्म का एक और गाना रिलीज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूह बाबा बन गए जादूगर
फिल्म का 'हुक्कुश फुक्कुश' गाना काफी मजेदार है। यह बड़ों से ज्यादा बच्चों को पसंद आएगा। इसमें कार्तिक आर्यन रूह बाबा बन जबर्दस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। रूह बाबा बनते-बनते वे अचानक जादूगर भी बने नजर आए हैं। यह गाना सोनू निगम ने गाया है।
दिलचस्प है स्टारकास्ट
कार्तिक के अलावा फिल्म भूल भुलैया में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, विजय राज, संजय मिश्रा और राजपाल यादव जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे। कार्तिक रूह बाबा बने दिखे हैं, तो विद्या बालन ने मंजुलिका के रूप में वापसी की है। माधुरी दीक्षित भी मंजुलिका बनी नजर आएंगी। इसके अलावा कार्तिक के अपोजिट तृप्ति डिमरी इस फिल्म का हिस्सा हैं। यह फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।
2007 में आई थी पहली फिल्म
'भूल भुलैया 3' साल 2007 में आई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया' की तीसरी कड़ी है। इसकी दूसरी किस्त 'भूल भुलैया 2' सुपरहिट रही थी। पहली फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, 2022 में आए सीक्वल में कार्तिक ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। अब तीसरे पार्ट में भी कार्तिक ही नजर आ रहे हैं।
Neena Gupta: नीना गुप्ता अब कर देती हैं फिल्मों को मना, कहा- भिखारियों के पास चुनने का अवसर नहीं होता
सिंघम 3 से होगी भिड़ंत
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से होने वाला है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम 3 में अजय देवगन के अलावा दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और सलमान खान नजर आएंगे। फिलहाल एडवांस बुकिंग के मामले में तो भूल भुलैया 3 आगे चल रही है।
Ajay-Salman: सिंघम अगेन से पहले भी इन फिल्मों में दिखी है अजय-सलमान की जोड़ी, एक आज भी है क्लासिक
संबंधित वीडियो