फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 12: 25 करोड़ से भी दूर है 'खेल खेल में', जानें 12वें दिन की कमाई

Mon, 26 Aug 2024 09:15 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 09:15 PM IST
सार

अक्षय कुमार की नई फिल्म खेल खेल में जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तभी से संघर्ष करती दिख रही है। आज फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है और अभी तक एक भी दिन ऐसा नहीं आया है, जब फिल्म ने दहाई का आंकड़ा छू लिया हो। फिल्म की 12वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस की रेस में 'खेल खेल में' की हालत कैसी रही।
 

विज्ञापन
Khel Khel Mein box office collection day 12 akshay kumar vaani kapoor taapsee pannu film total earning
'खेल खेल में' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार की नई फिल्म खेल खेल में जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तभी से संघर्ष करती दिख रही है। आज फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है और अभी तक एक भी दिन ऐसा नहीं आया है, जब फिल्म दहाई का आंकड़ा छू पाई हो। फिल्म की 12वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस की रेस में 'खेल खेल में' की हालत कैसी रही।

Khel Khel Mein box office collection day 12 akshay kumar vaani kapoor taapsee pannu film total earning
"खेल खेल में' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित 'खेल खेल में' ने 5.05 करोड़ रुपये की कमाई के साथ टिकट खिड़की पर अपना खाता खोला था। फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई थी और दूसरे दिन शुक्रवार था तो कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद थी, मगर दूसरे दिन तो महज 2.05 करोड़ रुपये का ही कारोबार हो पाया था।

Khel Khel Mein box office collection day 12 akshay kumar vaani kapoor taapsee pannu film total earning
'खेल खेल में' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दो दिन बीतने के बाद तीसरा दिन आया तो कमाई में हल्की-सी बढ़ोतरी हुई और 'खेल खेल में' ने शनिवार को 3.1 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन यानी रविवार को तो कमाई बढ़ने की उम्मीदें और भी ज्यादा थी, लेकिन चौथे दिन 3.85 करोड़ का कलेक्शन हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khel Khel Mein box office collection day 12 akshay kumar vaani kapoor taapsee pannu film total earning
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

'खेल खेल में' ने पांचवे दिन दो करोड़ रुपये, छठे दिन 1.2 करोड़, सातवें दिन 1.1 करोड़ और आठवें दिन एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले आठ दिनों में फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये कमाए। नौवें दिन की कमाई 0.7 करोड रुपये, दसवें दिन की 1.35 करोड़ और ग्यारहवें दिन की कमाई 1.75 करोड़ रुपये रही। फिल्म ने आज यानी 12वें दिन अभी तक 0.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, अभी पूरे आंकड़ों का आना बाकी है। फिल्म ने अभी तक कुल 23.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Sandeep Reddy Vanga: स्पिरिट-एनिमल पार्क के लिए संदीप रेड्डी वंगा ने कस ली कमर, जानें कब आएंगी दोनों फिल्में

विज्ञापन
Khel Khel Mein box office collection day 12 akshay kumar vaani kapoor taapsee pannu film total earning
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

इस फिल्म में अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, एमी विर्क, वाणी कपूर, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल ने काम किया है। 'खेल खेल में' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्माण टी-सीरीज फिल्म, वकाउ फिल्म्स और केकेएम फिल्म द्वारा किया गया है। यह साल 2016 में रिलीज हुई 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' पर आधारित है। 

Stree 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'सरकटे का आतंक' बरकरार, जानिए 12वें दिन की कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed