फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: कृति सेनन ने बॉलीवुड का किया बचाव, कहा- फिल्मों से दर्शकों की अपेक्षाएं बढ़ीं

Mon, 26 Aug 2024 05:55 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 26 Aug 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon defends bollywood said audiences expectations from cinema have also risen
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति सेनन ने इस वर्ष लगातार दो हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी शानदार भूमिका से दर्शकों को प्रभावित भी किया। कृति अभिनय के साथ-साथ अपनी बातों को स्पष्टता से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने निखिल कामथ के पॉडकास्ट शो में बॉलीवुड पर चर्चा की। इस दौरान शो में निखिल के द्वारा की गई टिप्पणी कि बॉलीवुड फिल्म उद्योग पहले की तरह बेहतर नहीं कर पा रहा, पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आइए जानते हैं कृति ने क्या कहा?


 
Kriti Sanon defends bollywood said audiences expectations from cinema have also risen
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
कृति ने इंडस्ट्री का बचाव करते हुए कहा कि आज के समय में दर्शकों की फिल्मों से अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं। वहीं, जब पॉडकास्ट में कहा गया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की सफलता में गिरावट आई है और पहले की तरह लोगों को रोजगार देने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस पर कृति ने अपनी असहमति जताई। उन्होंने अपनी फिल्म ‘क्रू’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का उदाहरण दिया।
जब अक्षय कुमार ने की इस अभिनेता की पत्नी को बेवकूफ बनाने की कोशिश

 
Kriti Sanon defends bollywood said audiences expectations from cinema have also risen
ग्रीस में छुट्टियां मनातीं दिखीं कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
अभिनेत्री ने अपनी नजरिया साझा करते हुए विस्तार से बताया कि जहां एक समय 100 करोड़ रुपये कमाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हुआ करती थी, वहीं अब यह एक मामूली आंकड़ा बन गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि एक दौर ऐसा भी था जब बॉलीवुड फल-फूल नहीं रहा था, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि अब थिएटर मजबूती के साथ वापसी कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon defends bollywood said audiences expectations from cinema have also risen
 कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
अभिनेत्री की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, जो 9 फरवरी, 2024 को रिलीज हुई को जबरदस्त सफलता मिली है। इस फिल्म में कृति ने ‘सिफ्रा’ नामक एक ह्यूमनॉइड रोबोट की भूमिका निभाई है। अभिनेत्री ने स्क्रीन पर दर्शकों को अपनी उपस्थिति से प्रभावित किया।

 
विज्ञापन
Kriti Sanon defends bollywood said audiences expectations from cinema have also risen
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon
वहीं, अपनी हालिया फिल्म ‘क्रू’ में कृति ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और आलोचकों की प्रशंसा भी बटोरी है। करीना और तब्बू जैसी इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियों के साथ स्क्रीन साझा करने के बावजूद कृति का अभिनय शानदार रहा है, जिसने फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाई। कृति के आगामी कार्यों की बात करें तो वह शशांक चतुर्वेदी की आगामी मिस्ट्री क्राइम-थ्रिलर ‘दो पत्ती’ नजर आएंगी।
Dhaniram Mittal: वो महाठग जिसने नकली जज बनकर रिहा कर दिए दो हजार कैदी, ‘कुरूप’ के निर्देशक बनाने जा रहे फिल्म
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed