Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Khel Khel Mein box office collection day 19 akshay kumar vaani kapoor taapsee pannu film total earning
{"_id":"66d5d184f294322c4c056f49","slug":"khel-khel-mein-box-office-collection-day-19-akshay-kumar-vaani-kapoor-taapsee-pannu-film-total-earning-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khel Khel Mein Box Office Collection Day 19: 19वें दिन 'खेल खेल में' की हुई सबसे कम कमाई, जानें कुल कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khel Khel Mein Box Office Collection Day 19: 19वें दिन 'खेल खेल में' की हुई सबसे कम कमाई, जानें कुल कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 02 Sep 2024 08:34 PM IST
सार
'खेल खेल में' सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही है। आज फिल्म को रिलीज हुए 19वां दिन है और इसने अभी तक 30 करोड़ रुपये की भी कमाई नहीं की है। 'खेल खेल में' की 19वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि आज फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
1 of 5
खेल खेल में
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'खेल खेल में' सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही है। आज फिल्म को रिलीज हुए 19वां दिन है और इसने अभी तक 30 करोड़ रुपये की भी कमाई नहीं की है। 'खेल खेल में' की 19वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि आज फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।
2 of 5
खेल खेल में
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में' ने 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसने पहले दिन 5.05 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.05 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 3.1 करोड़ रुपये, चौथे दिन 3.85 करोड़ और पांचवे दिन दो करोड़ रुपये, छठे दिन 1.2 करोड़ रुपये और सातवें दिन 1.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
आठवें दिन भी कलेक्शन में कमी दिखाई दी और फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद नौवें दिन 0.7 करोड, दसवें दिन 1.35 करोड़, ग्यारहवें दिन 1.75, बारहवें दिन 0.85 करोड़, तेरहवें दिन 0.8 करोड़, चौदहवें दिन 0.65 करोड़, पंद्रहवें और सोलहवें दिन 0.65, सत्रहवें दिन 1.1 करोड़ और अठारहवें दिन 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म ने 19वें दिन 0.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। पिछले दो दिनों से कमाई में मामूली सा इजाफा हुआ था और सोमवार आते ही फिर से कमाई में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, अभी पूरे आंकड़ों का आना बाकी है। अभी के आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो फिल्म ने कुल 29.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
'खेल खेल में' का निर्माण टी-सीरीज फिल्म, केकेएम फिल्म और वकाउ फिल्म्स ने किया है। इसका निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, एमी विर्क, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, आदित्य सील, फरदीन खान और प्रज्ञा जायसवाल ने अहम भूमिका निभाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।