Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Varun Dhawan On Screen Pairing with these actress for upcoming movies Border 2 Citadel Bhediya 2 Bobby John
{"_id":"66d5bbbed6a612b050063eb8","slug":"varun-dhawan-on-screen-pairing-with-these-actress-for-upcoming-movies-border-2-citadel-bhediya-2-bobby-john-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: वरुण की आगमी फिल्मों में दिखेगा रोमांस-थ्रिलर-एक्शन, कृति-कीर्ति और जान्हवी के साथ जमेगी जोड़ी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Varun Dhawan: वरुण की आगमी फिल्मों में दिखेगा रोमांस-थ्रिलर-एक्शन, कृति-कीर्ति और जान्हवी के साथ जमेगी जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:51 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इन सभी फिल्मों में आपको एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और भरपूर रोमांस देखने को मिलेगा। इस लिस्ट में 'बॉर्डर 2', 'सिटाडेल', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'भेड़िया 2' और 'बेबी जॉन' जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि इन सभी फिल्मों में वरुण के साथ अलग-अलग अभिनेत्रियां नजर आएंगी। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्म में वरुण के साथ किस अभिनेत्री की जोड़ी दिखाई देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। इन सभी फिल्मों में आपको एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और भरपूर रोमांस देखने को मिलेगा। इस लिस्ट में 'बॉर्डर 2', 'सिटाडेल', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'भेड़िया 2' और 'बेबी जॉन' जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि इन सभी फिल्मों में वरुण के साथ अलग-अलग अभिनेत्रियां नजर आएंगी। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्म में वरुण के साथ किस अभिनेत्री की जोड़ी दिखाई देगी।
2 of 7
फिल्म 'बॉर्डर 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
सबसे पहले बात करते हैं वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' की। 'बॉर्डर 2' की घोषणा हाल ही में हुई है, अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि इस फिल्म में वरुण क्या किरदार निभाएंगे और उनके अपोजिट इस फिल्म में कौस सी एक्ट्रेस होगी। वैसे यह भी हो सकता है कि इस फिल्म में वरुण के अपोजिट कोई अभिनेत्री ना भी हो क्योंकि यह फिल्म पूरा तरह से देशभक्ति पर आधारित होगी। बता दें 'बॉर्डर 2' साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे।
3 of 7
'सिटाडेल'
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन जल्द ही एक्शन बेस्ड वेब सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण में नजर आएंगे। इस वेब सीरीज में वरुण के साथ सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी नजर आएगी। एक तरह से देखा जाए तो 'सिटाडेल' वरुण का ओटीटी डेब्यू है। इसे राज और डीके निर्देशित कर रहे हैं। बता दें यह सीरीज प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' का इंडियन वर्जन है। खास बात यह है कि यह रीमेक न होकर अमेरिकन सीरीज का स्पिन ऑफ होगा। हो सकता है कि इसमें प्रियंका चोपड़ा का भी किरदार दिखाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
निर्देशक शशांक खेतान की आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में वरुण की जोड़ी जान्हवी कपूर के साथ नजर आएगी। शशांक खेतान द्वारा लिखित और निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म होगी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'। फिल्म की कहानी सनी (वरुण धवन) और तुलसी कुमारी (जाह्नवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी एक मस्ती करने वाला और लापरवाह लड़का है, जबकि तुलसी एक संस्कारी और गंभीर लड़की है। नियति उन्हें एक साथ लाती है, और वे प्यार में पड़ जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
'भेड़िया 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'भेड़िया 2' में वरुण अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिर से नजर आएंगे। 'भेड़िया 2' एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी हॉरर ड्रामा फिल्म है, जो साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'भेड़िया' की सीक्वल फिल्म होगी। अमर कौशिक इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं और दिनेश विजन इस फिल्म के निर्माता होंगें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।