फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khel Khel Mein Collection Day 4: वीकएंड पर भी संघर्ष करती दिखी 'खेल खेल में', चौथे दिन बटोरे इतने करोड़ रुपये

Sun, 18 Aug 2024 08:16 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 18 Aug 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Khel Khel Mein box office collection day 4 akshay kumar Vaani Kapoor Taapsee Pannu Pragya film total earning
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

'खेल खेल में' फिल्म ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखा। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कई अन्य बड़ी फिल्मों से हुआ, जिसका असर पहले दिन ही फिल्म की कमाई पर पड़ा। वहीं, अब दूसरे और तीसरे दिन भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं अब चौथे दिन की कमाई के आंकड़ें सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं 'खेल खेल में' ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है।

Khel Khel Mein box office collection day 4 akshay kumar Vaani Kapoor Taapsee Pannu Pragya film total earning
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, अम्मी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील की फिल्म 'खेल खेल में' पहले दिन उम्मीद के मुकाबले कमाई करने में नाकामयाब रही। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 5.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, फिल्म को उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई में उछाल देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दूसरे दिन भी फिल्म की हालत खस्ता रही।

Khel Khel Mein box office collection day 4 akshay kumar Vaani Kapoor Taapsee Pannu Pragya film total earning
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 2.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला था। शनिवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 3.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, आज फिल्म रविवार की छुट्टी का फायदा नहीं उठा पाई है। फिल्म की कमाई में आज भी गिरावट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Khel Khel Mein box office collection day 4 akshay kumar Vaani Kapoor Taapsee Pannu Pragya film total earning
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज चौथे दिन भी फिल्म ऑफिस पर संघर्ष करती दिखी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 2.74 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म को वीकएंड से उम्मीदें थीं, लेकिन अब वो टूट चुकी हैं। वहीं अब मुश्किल से ही उम्मीद नजर आ रही है कि आने वाले दिनों में शायद ही फिल्म की कमाई के मामले में हालत सुधरे।

विज्ञापन
Khel Khel Mein box office collection day 4 akshay kumar Vaani Kapoor Taapsee Pannu Pragya film total earning
फिल्म 'खेल खेल में' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं 'खेल खेल में' की कुल कमाई की बात करें तो अब तक फिल्म 12.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें सात दोस्त एक रात डिनर पार्टी के लिए मिलते हैं और एक रोमांचक खेल खेलते है, जिसमें वे खुद ही उलझ कर रह जाते हैं। वह खेल होता है फोन का। दरअसल, सभी लोगों के फोन उस समय सार्वजानिक संपत्ति बन जाते हैं और उसके मैसेज या कॉल या निजी जानकारी सभी देख सकते हैं। ऐसे में सभी के छिपे राज एक-एक कर बाहर आने लगते हैं, जिसने उनके रिश्तों पर असर पड़ता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed