बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल में ही उन्हें लोकार्नों फिल्म फेस्टिवल में ‘पार्डो अला कैरियरा’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अपने तीन दशक से भी ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई पुरस्कार हासिल किए हैं। अभिनेता ने हाल में इसे लेकर बात की है। उन्होंने पुरस्कार हासिल करने के लिए खुद को बेशर्म बताया है।
Shah Rukh Khan: अवॉर्ड्स के मामले में शाहरुख ने खुद को बताया बेशर्म, कहा 300 से ज्यादा पुरस्कार हैं उनके नाम
द गार्जियन को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने स्वीकार किया कि उन्हें पुरस्कार हासिल करना काफी पसंद है। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि उनके पास लगभग 300 पुरस्कार हैं। इस तरह के अवॉर्ड्स के लिए उनके घर में एक अलग से समर्पित कमरा है।
अभिनेता से पूछा गया कि क्या उनके पास पुरस्कारों को रखने के लिए कोई विशेष जगह है। इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "मेरे पास है, जो इस कमरे से भी बड़ा है। मेरे पास लगभग 300 पुरस्कार हैं। मेरा नौ मंजिला कार्यालय है और हर मंजिल पर मेरे पास कुछ पुरस्कार हैं। वास्तव में, वो एक ट्रॉफी रूम नहीं है, बल्कि वह एक लाइब्रेरी है जिसे अंग्रेजी लाइब्रेरी की तरह डिजाइन किया गया है।"
Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने कथित प्रेमी निखिल के साथ लिया बाइक राइड का मजा, वीडियो वायरल, हुईं ट्रोल
किंग अभिनेता ने कहा कि उन्हें अवॉर्ड्स शो काफी पसंद है। उन्हें इनमें काफी मजा आता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने के मामवे में वह काफी बेशर्म हैं। उन्होंने कहा, मुझे अवॉर्ड्स शो काफी पसंद हैं, मुझे इनमें मजा आता है। मैं इस बारे में बहुत बेशर्म हूं। मुझे पुरस्कार प्राप्त करना पसंद है। मुझे ऐसे शो काफी पसंद हैं। बस मुझे भाषण देना पड़े, तो मैं थोड़ा घबरा जाता हूं।"
प्रेमानंद महाराज ने मीका को बताया कि कैसे बनाए अपने वातावरण को सकारात्मक
शाहरुख ने कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के मामले में, जब भाषण देना होता है, तो वह थोड़ा घबरा जाते हैं। उन्होंने कहा कि तब उन्हें यह सुनिश्चित करना होता है कि भारतीय सिनेमा को अच्छी तरह से पेश किया जाए। उस वक्त उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ व्यवहार करना होता है और अपने सेंस ऑफ ह्यूमर पर नियंत्रण रखना होता है। बताते चलें कि इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आने वाले हैं।
76th Primetime Emmy Awards: यूजीन और डैन लैवी संभालेंगे मेजबानी की कमान, भारत में कब और कहां उठा सकेंगे लुत्फ?
