फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kingdom Trailer: विजय देवरकोंडा स्टारर 'किंगडम' का ट्रेलर रिलीज, भाई को बचाने के लिए जंग करते दिखे एक्टर

Sun, 27 Jul 2025 12:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Jul 2025 12:00 PM IST
सार

Saamrajya Trailer: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म 'किंगडम' का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक्शन और इमोशन से भरपूर इस फिल्म को हिंदी में 'साम्राज्य' नाम से रिलीज किया जाएगा। यहां देखें इसका ट्रेलर...

विज्ञापन
Kingdom Trailer out Vijay Deverakonda plays an undercover spy on a dangerous mission
साम्राज्य - फोटो : यूट्यूब
साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विजय एक अंडरकवर जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में वह अपने भाई के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को हिंदी में 'किंगडम' नहीं बल्कि 'साम्राज्य' के नाम से रिलीज किया जाएगा।
Kingdom Trailer out Vijay Deverakonda plays an undercover spy on a dangerous mission
साम्राज्य - फोटो : यूट्यूब
पुलिस की वर्दी में दिखे विजय
ट्रेलर की शुरुआत एक आवाज से होती है। इसमें सुना जा सकता है 'तुझे एक इमरजेंसी ऑपरेशन के लिए अंडरकवर जासूस बनना पड़ेगा।' इसके बाद ट्रेलर में विजय देवरकोंडा को दिखाया जाता है। वह पुलिस की एक वैन में होते हैं। उनके हाथों में हथकड़ी होती है। फिर आवाज आती है तुझे अपनी मां, काम और घर सब छोड़ना पड़ेगा। इसके बाद विजय देवरकोंडा पुलिस की वर्दी में नजर आते हैं।
Kingdom Trailer out Vijay Deverakonda plays an undercover spy on a dangerous mission
साम्राज्य - फोटो : यूट्यूब
मुश्किल में फंसे विजय
ट्रेलर में आगे आवाज आती है कि जिस दुनिया में तू कदम रखने जा रहा वह जगह और वहां के लोग खतरनाक हैं। यह ऑपरेशन बहुत रिस्की है। इस दौरान विजय देवरकोंडा एक ऐसी जगह जाते हैं जहां बंदूकों और तोपों की आवाज सुनाई देती है। एक दृश्य में नजर आता है कि कुछ लोग विजय को पीट रहे होते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: बेटी के पसंदीदा गाने पर थिरकते नजर आए निक और प्रियंका, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
Kingdom Trailer out Vijay Deverakonda plays an undercover spy on a dangerous mission
साम्राज्य - फोटो : यूट्यूब
दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं विजय
इसके बाद विजय देवरकोंडा गुस्से में आते हैं। वह कहते हैं कि जरूरत पड़ी तो सब कुछ जला कर रख दूंगा। इसके बाद वह दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए नजर आते हैं। वह कभी बंदूक से तो कभी अपने हाथों से दुश्मनों को सबक सिखाते हैं। इसके बाद आवाजा आती है कि इस मिट्टी में ही कुछ खराबी है। यहां रहने वाला हर व्यक्ति राक्षस बन जाता है। वह राक्षसों का राजा बन गया है।
विज्ञापन
Kingdom Trailer out Vijay Deverakonda plays an undercover spy on a dangerous mission
साम्राज्य - फोटो : यूट्यूब
फिल्मों में नजर आएंगे ये कलाकार
ख्याल रहे कि विजय देवरकोंडा की एक्शन ड्रामा वाली फिल्म 'साम्राज्य' में भाग्यश्री बोरसे और सत्य देव अहम किरदार में होंगे। इसे सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज ने बनाया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। फिल्म 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed