किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' ने सिनेमाघरों में भले ही बहुत शानदार प्रदर्शन नहीं किया। मगर, ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म की तारीफों का सिलसिला थम नहीं रहा। दर्शकों से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई इस फिल्म को देखने के बाद किरण राव का मुरीद हो गया है। इस बीच इस फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इस सीन के जरिए किरण राव ने निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा पर निशाना साधा है।
Laapataa Ladies: किरण राव ने 'लापता लेडीज' के जरिए संदीप रेड्डी वंगा को दिया मुंहतोड़ जवाब? वायरल हुआ यह सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरण राव और संदीप रेड्डी वंगा के बीच बीते दिनों काफी बहस देखने को मिली। संदीप रेड्डी की फिल्मों के कंटेंट पर किरण राव ने तीखी टिप्पणी की थी। इसके बाद संदीप रेड्डी वंगा ने भी जवाब दिया था। हालांकि, वह मामला अब पुराना हो गया। अब जब 'लापता लेडीज' ओटीटी पर आई है तो यूजर्स के बीच अलग ही चर्चा छिड़ गई है।
फिल्म 'लापता लेडीज' का एक सीन है, जिसमें फूल कुमारी (नितांशी गोयल) और मंजू बाई (छाया कदम) के बीच बातचीत दिखाई गई है। मंजू इस दौरान फूल कुमारी से अपनी शादी को लेकर कुछ बातचीत करती है। वह कहती है कि उसका पति उसे पीटता है। इस पर मंजू उसे जवाब देती है, 'जो आदमी आपको प्यार करता है, उसे आपको मारने-पीटने का अधिकार भी होता है। एक दिन मैंने भी अपना अधिकार जता दिया'।
Kiran Rao bodied Sandeep Reddy Vanga😂😂😂 pic.twitter.com/ptNhLEtVQl
Amitabh Bachchan: बिग बी की वैनिटी वैन में ये काम करना चाहते थे विधु विनोद चोपड़ा, इस तरह जाहिर की थी इच्छा
किरण राव की फिल्म के इस दृश्य को सोशल मीडिया पर यूजर्स संदीप रेड्डी वंगा पर कटाक्ष मान रहे हैं। दरअसल, उनकी फिल्म 'कबीर सिंह' में एक सीन है। इसमें कबीर (शाहिद कपूर) प्रीति (कियारा आडवाणी) को थप्पड़ जड़ता है। फिल्म के इस सीन की खूब आलोचना हुई थी। इस पर एक इंटरव्यू के दौरान संदीप रेड्डी वंगा ने कहा था, 'अगर आप अपनी महिला को छू नहीं सकते, आप उसे थप्पड़ नहीं मार सकते, तो आप किस नहीं कर सकते। आप गाली-गलौज नहीं कर सकते। फिर, मुझे वहां कोई भावना नजर नहीं आती है'।
Heeramandi: गुलशन ग्रोवर ने मनीषा कोइराला के साथ देखी 'हीरामंडी', तस्वीर साझा कर की अभिनेत्री की तारीफ
अब लापता लेडीज के इस सीन की तस्वीरें साझा करते हुए यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दे ही दिया मुंहतोड़ जवाब'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'संदीप रेड्डी वंगा के मुंह पर तमाचा है यह'। बता दें कि फिल्म 'लापता लेडीज' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
Deepika Padukone: दीपिका ने शेयर की सिंघम अगेन के सेट की तस्वीरें, ढेरों बधाइयों के साथ फैंस भेज रहे हैं तोहफे