{"_id":"66d9764b3f674482eb099790","slug":"know-about-actor-and-director-rakesh-roshan-on-his-birthday-his-career-and-best-movies-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakesh Roshan: 'क' से रखते हैं अपनी फिल्मों का नाम, थिएटर में आते ही कर देती है कमाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rakesh Roshan: 'क' से रखते हैं अपनी फिल्मों का नाम, थिएटर में आते ही कर देती है कमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:44 AM IST
सार
बॉलीवुड की कई हस्तियां ऐसी हैं, जो अलग-अलग कलाओं में माहिर हैं। उन्हीं में से एक हैं- राकेश रोशन, जिन्होंने अभिनय और निर्देशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई हैं। राकेश रोशन आज 75 साल के हो गए हैं, उन्होंने बतौर अभिनेता इंडस्ट्री में कदम रखा था और कई फिल्मों में काम करने के बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठकर सिनेमा में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
1 of 5
राकेश रोशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की कई हस्तियां ऐसी हैं, जिन्होंने करियर की शुरूआत तो अभिनय से की, लेकिन बाद में दूसरी कला में नाम कमाया। उन्हीं में से एक हैं- राकेश रोशन, जिन्होंने अभिनय और निर्देशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई हैं। राकेश रोशन आज 75 साल के हो गए हैं, उन्होंने बतौर अभिनेता इंडस्ट्री में कदम रखा था और कई फिल्मों में काम करने के बाद निर्देशक की कुर्सी पर बैठकर सिनेमा में अपना योगदान दिया।
2 of 5
राकेश रोशन और ऋषि कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9
राकेश रोशन का जन्म 6 सितंबर, 1949 को हुआ था। अभिनेता से निर्देशक बनने का उनका सफर प्रेरणादायक है। 1970 के दशक में राकेश रोशन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वो घर घर की कहानी, पराया धन, आंख मिचोली, खूबसूरत, एक कुंवारी एक कुंवारा, मन मंदिर और खेल खेल में समेत कई फिल्मों में एक के बाद एक काम करते गए। 80 का दशक आया तो उन्होंने निर्देशन की दिशा में कदम बढ़ाया और फिर उन्होंने जो कमाल दिखाया उसे सिनेमाप्रेमी कभी नहीं भूल सकते।
3 of 5
राकेश रोशन और ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9
1987 ही वो साल था, जब उन्होंने बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म 'खुदगर्ज' को डायरेक्ट किया था। फिर उन्होंने 'किंग अंकल', करण अर्जुन और कोयला जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड को हिट फिल्में देना शुरू कर दिया। साल 2000 में तो 'कहो ना प्यार है' फिल्म से राकेश का करियर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इसी फिल्म से उनके बेटे ऋतिक रोशन ने अपना डेब्यू किया था और अमीषा पटेल की भी ये पहली फिल्म थी।
राकेश रोशन और शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9
राकेश रोशन ने साइंस-फिक्शन शैली में भी अपना हाथ आजमाया और निर्देशकों को ऐसी फिल्में बनाने के लिए प्रेरित भी किया। 2003 में रिलीज हुई 'कोई... मिल गया' ने दर्शकों को एक अलग किस्म के सिनेमा से रूबरू कराया, जिसमें इंसानी भावनाओं और विज्ञान की कल्पनाओं का अद्भुत मेल था। 2006 में राकेश ने एक बार फिर 'कृष' के जरिए भारतीय दर्शकों के सामने सुपरहीरो को पेश किया। उनकी फिल्मों में पारिवारिक संबंधों की मजबूत पकड़ देखने को मिलती है, जिससे दर्शक आसानी से जुड़ जाते हैं।
राकेश रोशन और ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9
संगीत हमेशा से राकेश रोशन की फिल्मों का एक खास पहलू रहा है। उनकी फिल्मों के गाने चार्टबस्टर साबित हुए हैं। एक पल का जीना और दिल ना लिया गाने को कौन ही भूल सकता है। राकेश जब-जब निर्देशक की कुर्सी पर बैठते तब-तब उनकी फिल्मों का संगीत दर्शकों के दिलों को छू लेता। उन्हें अपने काम के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (कोई मिल गया के लिए) भी मिल चुका है। उनकी डायरेक्ट की गई फिल्मों के नाम 'क' से शुरू होते हैं, जैसे- कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, कोयला, कारोबार, खेल, किशन कन्हैया, कृष और कृष 3।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।